बिलासपुर…गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में गुरुवार को करीब 27 गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्षों और आयोजकों के साथ बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि उत्सव के दौरान धार्मिक आयोजन की मर्यादा के साथ यातायात, सुरक्षा और कानून व्यवस्था का भी ध्यान रखना होगा।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी समेत सिरगिट्टी, सिविल लाइन, तारबाहर, तोरवा और सिटी कोतवाली थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में क्या बोया, कितना बोया… अब डिजिटल सर्वे में दर्ज हो रहा हर ब्यौरा
खेत में क्या बोया, कितना बोया… अब डिजिटल सर्वे में दर्ज हो रहा हर ब्यौरा
बिलासपुर...जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) गिरदावरी का काम जारी है और अब तक 5 लाख 85 हजार 228 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़क घेरकर नहीं बनेगा पंडाल

पुलिस ने समितियों को निर्देश दिया कि गणेश प्रतिमा के लिए पंडाल ऐसी जगह बनाया जाए, जहां सड़क और यातायात प्रभावित न हो। पंडाल तक जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आसानी से पहुंच सके, इसका भी ध्यान रखना होगा। विद्युत कनेक्शन में लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित वायरिंग की हिदायत दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
बिलासपुर... पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने केस डायरी की समीक्षा के दौरान सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 कैमरा, वालंटियर और सुरक्षा की जिम्मेदारी

हर आयोजन समिति को अपने पंडाल में पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हथियार लेकर आने वाले या नशे की हालत में पहुंचने वाले लोगों को पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजकों को धार्मिक गीत और भजन ही बजाने तथा फूहड़ गानों से बचने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही ध्वनि को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

24 सितंबर के बाद विसर्जन नहीं

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर भी पुलिस ने समितियों को समयसीमा बता दी है। 24 सितंबर 2026 तक ही प्रतिमाओं का विसर्जन करना होगा। विसर्जन के दौरान समितियों को आपस में समन्वय रखते हुए निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमाएं विसर्जित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयोजकों को यह भी कहा गया कि गणेश उत्सव के लिए पहले अनुविभागीय दंडाधिकारी , बिलासपुर से अनुमति प्राप्त करें और आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखें।