बिलासपुर… पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने केस डायरी की समीक्षा के दौरान सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के डोंगरीपाली थाने के थाना प्रभारी और विवेचक पर कार्रवाई की है। दोनों पर 500-500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

मामला डोंगरीपाली थाने के अपराध क्रमांक 18/2026 से जुड़ा है। यह प्रकरण एनडीपीएस एक्ट की धारा 20-बी और 29 के तहत दर्ज है। रेंज कार्यालय में केस डायरी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि विवेचक और थाना प्रभारी ने रेंज कार्यालय से जारी  निर्धारित प्रारूप में कथन लेखबद्ध नहीं किए। इसके अलावा परिपत्र का पालन नहीं करने और विवेचक की त्रुटि पर ध्यान नहीं देने को भी लापरवाही माना गया।

ये खबर भी पढ़ें…
खेत में क्या बोया, कितना बोया… अब डिजिटल सर्वे में दर्ज हो रहा हर ब्यौरा
खेत में क्या बोया, कितना बोया… अब डिजिटल सर्वे में दर्ज हो रहा हर ब्यौरा
बिलासपुर...जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) गिरदावरी का काम जारी है और अब तक 5 लाख 85 हजार 228 में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों से 18 जुलाई 2026 तक स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय तक जवाब प्राप्त नहीं हुआ। रेंज कार्यालय ने इस स्थिति को वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का पालन नहीं करना, गंभीर लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता की श्रेणी में माना।

आदेश के मुताबिक डोंगरीपाली थाना प्रभारी संजनी भगवती कुंरे पर परिपत्र के प्रारूप के अनुसार कथन लेखबद्ध नहीं कराने और उसका पालन सुनिश्चित नहीं करने के लिए 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं डोंगरीपाली थाने के विवेचक सुजनी छोटेलाल सिदार पर निर्धारित प्रारूप के अनुसार कथन लेखबद्ध नहीं करने के लिए 500 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेंज कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि थाना स्तर पर परिपत्र के पालन को लेकर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। आदेश की प्रति पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ को भेजते हुए संबंधित अधिकारियों की सेवा पुस्तिका में प्रविष्टि और अर्थदंड आदेश के क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.