Transfer News।रायपुर…छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 9 सितंबर के आदेश में अधिकारियों को प्रशासनिक और स्वैच्छिक आधार पर वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
बिलासपुर... पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने केस डायरी की समीक्षा के दौरान सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादला सूची में बिलासपुर को भी महत्वपूर्ण पदस्थापनाएं मिली हैं। जयश्री राजन पाथे को जशपुर से बिलासपुर भेजा गया है, जबकि गरिमा ठाकुर को बिलासपुर से रायपुर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा मोहान लाल साहू को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से रायगढ़, विवेक कुमार पटेल को बलौदाबाजार-भाटापारा से सारंगढ़-बिलाईगढ़, श्वेता यादव को जांजगीर-चांपा से बिलासपुर और प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी को कबीरधाम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई भेजा गया है।

रायपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूची में रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, महासमुंद, बस्तर, कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, जशपुर और अन्य जिलों के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। कई अधिकारियों ने स्वैच्छिक आधार पर नई पदस्थापना हासिल की है, जबकि कई तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। दो नायब तहसीलदारों की पदस्थापना आपसी आधार पर भी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.