iPhone Duo,apple iPhone Duo।स्मार्टफोन की दुनिया में एपल की चाल हमेशा से सबसे अलग रही है. कंपनी किसी भी नई तकनीक की रेस में सबसे पहले भागने से बचती है. जब बाकी कंपनियां उस तकनीक की कमियां दूर कर देती हैं, तब एपल बाजार में उतरकर पूरे गेम के नियम बदल देती है.

iPhone Duo,apple iPhone Duo।सालों के इंतजार के बाद एपल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन ‘iPhone Duo’ के जरिए इस बाजार में कदम रख दिया है. भारत में इस फोन की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है, जबकि ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 1,999 डॉलर है.

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

iPhone Duo,apple iPhone Duo।सैमसंग हुवावे जैसे ब्रांड्स इस बाजार में लंबे समय से अपनी पैठ बनाए हुए हैं. लेकिन एपल की ये एंट्री महज एक प्रोडक्ट लॉन्च नहीं है. ये अपने करोड़ों लॉयल यूजर्स के जरिए एक छोटे से बाजार को मेनस्ट्रीम में लाने का बहुत बड़ा दांव है.

मार्केट एनालिस्ट्स की नजर में एपल का देर से आना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी चाल है. आईडीसी के वाइस प्रेसिडेंट फ्रांसिस्को जेरोनिमो का कहना है कि एपल देर से आता जरूर है, लेकिन आते ही नियम खुद तय करता है. सैमसंग जैसे ब्रांड्स ने लोगों को फोल्डेबल फोन इस्तेमाल करना सिखा दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

iPhone Duo,apple iPhone Duo।अब एपल को बस अपने उन ग्राहकों को टारगेट करना है जो प्रीमियम कीमत देकर कुछ नया आजमाने को तैयार बैठे हैं. फॉरेस्टर के एनालिस्ट दीपांजन चटर्जी भी मानते हैं कि एपल हमेशा प्रोडक्ट की खामियां दूर होने का इंतजार करता है. जब बाजार में संभावनाएं दिखने लगती हैं, तब वो एंट्री लेकर पूरी कैटेगरी को अपने हिसाब से ढाल लेता है.

नए आईफोन डुओ के बेस 256GB मॉडल में 7.6 इंच की बड़ी अंदरूनी स्क्रीन दी गई है. इसके साथ ही 5.4 इंच की बाहरी डिस्प्ले मिलती है. कंपनी ने फोन के हिंज, मोटाई के साथ-साथ मल्टीटास्किंग अनुभव पर काफी बारीकी से काम किया है. ये फोन अलग-अलग एंगल पर आधा मुड़कर भी कई टास्क एक साथ संभाल सकता है. लॉन्च से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इसकी कीमत 2,000 डॉलर के पार जाएगी. 1,999 डॉलर का दाम रखकर एपल ने इसे बेहद महंगे फोल्डेबल फोन्स से थोड़ा नीचे रखा है. जेरोनिमो के मुताबिक एपल ने एक साथ कीमत भी बढ़ाई साथ ही लोगों तक इसकी पहुंच भी आसान कर दी.

ये खबर भी पढ़ें…
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike: आईफोन 17, 17e और आईफोन एयर को महंगा
IPhone 17 Price Hike/एपल ने आईफोन 18 प्रो सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ को लॉन्च करने के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सैमसंग के पास इस बाजार में पहले आने का मजबूत फायदा है. सीनियर रिसर्च एनालिस्ट का मानना है कि सैमसंग को तुरंत पहले पायदान से हटाना आसान नहीं होगा. सैमसंग का पोर्टफोलियो काफी मजबूत है.

लेकिन असल मुकाबला चीन के बाजार में देखने को मिलेगा. चीन दुनिया के सबसे बड़े फोल्डेबल मार्केट्स में से एक है, जहां 2026 की दूसरी तिमाही तक हुवावे का करीब 80 फीसदी हिस्सेदारी पर कब्जा रहा है.

अब तक एपल इस रेस से बाहर था. आईफोन डुओ के आने से कंपनी हुवावे के इस मजबूत किले को सीधी चुनौती देने की स्थिति में आ गई है.