बिलासपुर—शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपी पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पति को अहसास हुआ कि उसने अपराध किया है। इसके बाद आरोपी पति सुख सिंह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा है।
सात अप्रैल को कोटा पुलिस को पुलिस को ग्राम सरपंच से जानकारी मिली कि ग्राम उमरिया में सुखसिंह बैगा पत्नी कुंवरिया बाई बैगा को शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पैसा नहीं मिलने पर गुस्से में आकर सुख सिंह ने ने टांगी से हमलाकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद आत्मग्लानि में फांसी लगाकर आत्महत्या किया है।
पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतका के पुत्र चुन्नीलाल बैगा से पूछताछ की कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही मर्ग भी कायम किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विवेचना के दौरान फोरेंसिक टीम का पुलिस ने सहारा लिया गया। इसके अलावा घटना स्थल से टांगी, खून से सनी मिट्टी ,टूटी चूड़ी, रक्तरंजित कपड़े को बरामद किया गया।
 पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति सुख सिंह बैगा ने आत्मग्नालि के कारण फांसी लगाकर लटक गया। पुलिस ने मामले में अलग से बीएनएएस की धारा 194 मर्ग कायम किया। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।