रायपुर। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 25 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में टेट मुक्ति जिला रैली आयोजित की जाएगी।

रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों से जुड़ी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की जाएगी। रैली को लेकर शालेय शिक्षक संघ ने प्रदेश भर में तैयारियां तेज कर दी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय संचालक वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा और केदार जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में शिक्षा सचिव और संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगें रखी थीं। इसी दौरान 25 अगस्त को जिला मुख्यालयों में टेट मुक्ति जिला रैली आयोजित करने की घोषणा की गई थी।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ ने प्रांतीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के बीच आपसी मतभेद और वर्गवाद को खत्म कर समन्वय के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लगातार ऐसे आदेश और निर्देश सामने आ रहे हैं, जिनसे शिक्षकों की चिंता बढ़ रही है। टेट की समस्या ने भी प्रदेश के शिक्षकों के बीच असमंजस और भय की स्थिति पैदा की है। ऐसे समय में शिक्षकों को भयमुक्त करने और उनकी सेवा सुरक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जरूरी है।

वीरेंद्र दुबे ने बताया कि शिक्षक संघर्ष मोर्चा वही नेतृत्व है, जिसने शिक्षकों के संविलियन और पुरानी पेंशन योजना की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि इसी एकजुटता के साथ आगे भी शिक्षकों को सफलता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक की शुरुआत प्रांतीय महासचिव धर्मेश शर्मा ने की। उन्होंने टेट की मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके समाधान के लिए आंदोलन की जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को टेट के भय से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष को मजबूत करना होगा।

कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने शिक्षक संघर्ष मोर्चा की आवश्यकता पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब तक शिक्षकों ने आपसी समन्वय और एकजुटता के माध्यम से अपनी कई मांगों को हासिल किया है। आगे भी इसी समन्वय को बनाए रखना जरूरी है।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने प्रदेश के शिक्षकों की स्थिति का उल्लेख करते हुए 25 अगस्त को सभी शिक्षकों से अपने-अपने जिला मुख्यालय पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि टेट मुक्ति जिला रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिक्षक अपनी आवाज शासन तक पहुंचाएं।

बैठक में दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा, बीजापुर जिला सचिव कैलाश रामटेके सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। ऑनलाइन बैठक में शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पदाधिकारियों ने सरकार से शिक्षकों से जुड़ी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। संघ ने 25 अगस्त की जिला रैली को शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और टेट से जुड़ी चिंताओं को शासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बताया है।