सूरजपुर। जिले में स्कूलों की पढ़ाई से लेकर बच्चों की सुरक्षा और खेल गतिविधियों को लेकर प्रशासन ने फोकस बढ़ाया है। कलेक्टर रेना जमील ने प्रिंसिपलों की मीटिंग लेकर स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने, टीचर्स की रेगुलर अटेंडेंस और 10वीं-12वीं के बोर्ड रिजल्ट को बेहतर करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं को जागरूक किया गया, स्कूल छोड़ चुकी छात्रा को दोबारा पढ़ाई से जोड़ा गया और सरगुजा ओलंपिक के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगों का प्रांतीय स्तर पर पूर्ण समर्थन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में शासकीय स्कूलों के प्रिंसिपलों की बैठक हुई। इसमें स्कूलों की पढ़ाई, स्टूडेंट्स की अटेंडेंस, टीचर्स की उपस्थिति और आगामी बोर्ड एग्जाम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को पढ़ाना सिर्फ ड्यूटी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है। टीचर्स बच्चों को अपने बच्चों की तरह समझकर पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ पढ़ाएं। उन्होंने प्रिंसिपलों को स्कूलों में अनुशासन का माहौल बनाने, टीचर्स की रेगुलर अटेंडेंस सुनिश्चित करने और स्टूडेंट्स की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
CG News - रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कमजोर रिजल्ट वाले स्कूलों और सब्जेक्ट वाइज परफॉर्मेस की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिन विषयों में पढ़ाई का स्तर अपेक्षा के मुताबिक नहीं है, वहां जिम्मेदारी तय की जाए। लापरवाही करने वाले टीचर्स पर नियम के अनुसार कार्रवाई होगी। अच्छा काम करने वाले टीचर्स को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा।

बोर्ड रिजल्ट सुधारने के लिए स्कूलवार एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। मेधावी स्टूडेंट्स की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त शैक्षणिक सपोर्ट देने की व्यवस्था की जाएगी। हर महीने जिला स्तर पर तैयार क्वेश्चन पेपर से टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट के बाद स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा और जरूरत के अनुसार सुधार के कदम उठाए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News -जगदलपुर। बस्तर में स्कूली बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था को लेकर उपजा विवाद अब भावनात्मक मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब प्रिंसिपलों की मीटिंग हर महीने होगी। इसमें स्कूलों की पढ़ाई, अटेंडेंस, मंथली टेस्ट, टीचर्स की कार्यप्रणाली और बोर्ड एग्जाम की तैयारी की मॉनिटरिंग की जाएगी।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करसी में बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान के तहत अवेयरनेस प्रोग्राम हुआ। जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जायसवाल ने छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने, बाल विवाह से बचने और अपने अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और इमरजेंसी नंबर 112 की जानकारी दी। छात्राओं को गुड टच-बैड टच के साथ सुरक्षा के चार सूत्र नो, गो, टेल और एफआईआर समझाए गए। किसी भी गलत व्यवहार की स्थिति में विरोध करने, सुरक्षित स्थान पर जाने, भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने और जरूरत पड़ने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

पॉक्सो एक्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल के सतर्क इस्तेमाल की सलाह भी दी गई। मिशन शक्ति की श्रीमती फरजाना अंसारी ने छात्राओं को पढ़ाई के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पोस्टर, राखी और रंगोली कॉम्पिटिशन भी हुए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार दिए गए और सभी को बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने की शपथ दिलाई गई।

ग्राम दवना की छात्रा दुर्गावती ने वर्ष 2025 में प्राथमिक शाला भरूहमूड़ा से पांचवीं पास की थी। इसके बाद उसने आगे की पढ़ाई के लिए स्कूल में एडमिशन नहीं लिया। माध्यमिक शाला पतरापाली के टीचर योगेश साहू ने छात्रा के पैरेंट्स से संपर्क किया और स्कूल नहीं आने का कारण जाना।

परिजनों ने बताया कि छात्रा स्कूल जाने के लिए तैयार नहीं थी और नानी के यहां चली गई थी। उसके जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड उपलब्ध नहीं होने से भी एडमिशन में दिक्कत आ रही थी।

टीचर योगेश साहू ने छात्रा और उसके परिवार से बातचीत कर पढ़ाई की जरूरत समझाई। इसके बाद दुर्गावती दोबारा स्कूल जाने के लिए तैयार हुई और उसका एडमिशन कराया गया। स्कूल में दोबारा पहुंचने के बाद छात्रा में पढ़ाई को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया।

प्रधान पाठक के.के. यादव और शिक्षिका अनिता सिंह ने उसे फ्री किताब और यूनिफॉर्म दी। टीचर योगेश साहू ने अपने स्तर पर कॉपी और पेन उपलब्ध कराए। शिक्षक की इस पहल से छात्रा फिर से पढ़ाई की मुख्यधारा में लौट सकी।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। 10 अगस्त से शुरू हुई प्रक्रिया 29 अगस्त तक चलेगी।

सरगुजा ओलंपिक में कुल 12 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताएं विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी। इसमें 14 से 17 वर्ष के बालक-बालिकाओं तथा 17 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

जिले में एक ओर स्कूलों के बोर्ड रिजल्ट और पढ़ाई की मॉनिटरिंग पर जोर दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बच्चों को सुरक्षित माहौल देने, स्कूल से बाहर हो चुके बच्चों को वापस शिक्षा से जोड़ने और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी अलग-अलग स्तर पर काम किया जा रहा है।