रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दिव्यांग शासकीय सेवकों को पदोन्नति में मिलने वाले क्षैतिज आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 अक्टूबर 2025 को जारी परिपत्र में सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने पूर्व के 26 फरवरी 2014 के परिपत्र का हवाला देते हुए कहा है कि राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पदोन्नति में 3 प्रतिशत स्थान आरक्षित करने का निर्णय लिया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
शिक्षक साझा मंच की मांगों को छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का मिला खुला समर्थन; राज्य शासन से की शीघ्र निर्णय की मांग
Teacher News: रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की प्रमुख मांगों का प्रांतीय स्तर पर पूर्ण समर्थन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बावजूद कुछ विभागों में दिव्यांग कर्मचारियों को इस आरक्षण का लाभ नहीं मिलने की जानकारी शासन के संज्ञान में आई है।

विभाग ने कहा है कि दिव्यांगजन/निःशक्त शासकीय सेवकों को उनके पूरे सेवाकाल में पदोन्नति के दौरान एक बार 3 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
बलौदाबाजार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की मुलाकात
CG News - रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी विभागों को 26 फरवरी 2014 को जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह निर्देश दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े प्रावधानों और केंद्र सरकार तथा अन्य राज्यों में लागू व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News – एकलव्य आवासीय विद्यालय की शिफ्टिंग बनी मुसीबत, छात्रावास खाली कराने पहुंचे डीईओ तो रोने लगीं छात्राएं
CG News -जगदलपुर। बस्तर में स्कूली बच्चों की पढ़ाई और रहने की व्यवस्था को लेकर उपजा विवाद अब भावनात्मक मोड़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.