सारंगढ़-बिलाईगढ़…छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उस वक्त प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया, जब कोरबा में पदस्थ तहसीलदार बंदे राम भगत न्याय की मांग को लेकर सारंगढ़ सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। मामला उनके पुत्र राहुल भगत के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़ा है, जिसमें कलेक्टर के गार्ड पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

तहसीलदार बंदे राम भगत का आरोप है कि 20 जनवरी को उनके बेटे राहुल के साथ कलेक्टर के गार्ड ने गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। हमले के दौरान राहुल के कान का पर्दा फट गया, जिसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच में हो चुकी है। इसके बावजूद घटना के 48 घंटे बाद तक पुलिस द्वारा FIR दर्ज नहीं की गई, जिससे आहत होकर तहसीलदार को सार्वजनिक रूप से धरना देने का फैसला करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तहसीलदार का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस की ओर से लगातार टालमटोल और चुप्पी बरती गई। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक मामले में FIR दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे।

कोतवाली के सामने एक कार्यरत तहसीलदार के आमरण अनशन पर बैठने की खबर फैलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। सवाल यह उठ रहा है कि जब एक राजस्व अधिकारी को ही न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है, तो आम नागरिक की स्थिति क्या होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

समाचार लिखे जाने तक तहसीलदार बंदे राम भगत धरने पर डटे हुए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामला अब सिर्फ एक मारपीट की घटना नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक जवाबदेही पर भी बड़ा सवाल बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.