Board Exam/भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बीते महीने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें स्टूडेंट्स ने बीते साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया था। खुद सीएम मोहन यादव ने रिजल्ट जारी कर इस बात की जानकारी दी थी।

लेकिन, कुछ विद्यार्थी ऐसे भी रहे जो इस परीक्षा में पास नहीं हो सके। ऐसे छात्र- छात्राओं को मप्र सरकार फिर से बड़ा मौका देने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
JPSC सिविल जज भर्ती मामला: पूरी परीक्षा ही रद्द, संशोधित रिजल्ट को चुनौती देने वाली सुप्रीम कोर्ट याचिकाएं डिस्पोज्ड
Supreme court decision -सिर्फ आपराधिक मामला लंबित होने के आधार पर सरकारी कर्मचारी को बर्खास्त करना अवैध: सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Supreme court decision। दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी सरकारी नियोक्ता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Board Exam/मुख्यमंत्री यादव ने घोषणा की है कि, मध्यप्रदेश सरकार द्वितीय परीक्षा आयोजित कर रही है, जिसकी शुरुआत 7 मई से हो रही है। बता दें कि, मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां दोनों बोर्ड परीक्षाएं दूसरी बार हो रही हैं। 

मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक वीडियो जारी कर कहा, इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम अच्छे रहे हैं। इसके बावजूद कुछ विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे विद्यार्थियों को पुनः अवसर प्रदान करते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वितीय परीक्षा आयोजित कर रही है, जिसकी शुरुआत 7 मई से हो रही है। द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

ये खबर भी पढ़ें…
JPSC सिविल जज भर्ती मामला: पूरी परीक्षा ही रद्द, संशोधित रिजल्ट को चुनौती देने वाली सुप्रीम कोर्ट याचिकाएं डिस्पोज्ड
JPSC सिविल जज भर्ती मामला: पूरी परीक्षा ही रद्द, संशोधित रिजल्ट को चुनौती देने वाली सुप्रीम कोर्ट याचिकाएं डिस्पोज्ड
JPSC सिविल जज भर्ती मामला।सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम में संशोधन को चुनौती देने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वो बच्चों के साथ खड़े रहें. उनके मन को समझें और उन्हें सपोर्ट करें। ये हैं परीक्षा की तारीखें मालूम हो कि, एमपी बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए थे। परीक्षा का टाइम टेबल भी पहले ही जारी कर दिया गया था। इसमें कक्षा 10वीं के लिए 7 मई से 19 मई 2026 तक परीक्षा आयोजित की जा रही हैं।

वहीं कक्षा 12 की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई को समाप्त होंगी। जबकि, परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है। कुछ ऐसा रहा इस वर्ष रिजल्ट इस बार 12वीं में कुल 76.01 विद्यार्थी पास हुए हैं, वहीं 10वीं में 73.4% स्टूडेंट्स ने बाजी मारी। लेकिन, कई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Board Exam- फेल हुए स्टूडेंट्स के लिए मिला बड़ा मौका! आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं बोर्ड की द्वितीय परीक्षा
CG Education- शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने प्रशासनिक पहल,माह के तीसरे शनिवार को 170 से अधिक स्कूलों में पहुंचा प्रशासनिक अमला
CG Education/जगदलपुर। बस्तर जिले के शासकीय हाईस्कूलों एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे में उनका पूरा साल खराब ना हो, इसको देखते हुए सीएम यादव ने ऐसे में छात्रों को दोबारा मौका देने की घोषणा की थी। इसमें वे छात्र भी शामिल हैं, जो अपने कम नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं और अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।