Teacher Vacant Post -01 जनवरी 2024 से 15.06.2026 तक 2104 शिक्षकीय पद पर भर्ती की गई है।यह जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी. इंद्र साव ने जानना चाहा कि  प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में कितने प्राथ. / माध्यमिक / हाई स्कूल / हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हैं?

संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या कितनी है? इन स्कूलों में कितने शिक्षको के पद रिक्त एवं भरे हुए है? दर्ज संख्या के आधार पर इन स्कूलों में कितने शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद होने चाहिए?

Teacher Vacant Post -क) अनुसार क्या प्रदेश के प्राथ / पूर्व माध्य. / हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक के 57 हजार रिक्त पदो के भर्ती के संबंध में घोषणा की गई है? यदि हां तो 1 जनवरी, 2024 से लेकर दिनांक 15.06.2026 तक कितने शिक्षकों की भर्ती की गई है? अब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्ययोजना बनाई गई है तथा कब तक शिक्षको 57 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर ली जाएंगी?

Teacher Vacant Post -स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में 22447 प्राथमिक, 11069 माध्यमिक, 1851 हाईस्कुल, 2889 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित हैं। संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या 3629171 है। इन स्कूलों में शिक्षकों के 50472 पद रिक्त एवं 126943 पद भरे हुए हैं।

Teacher Vacant Post -दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत पदों का मापदण्ड केवल प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शैक्षणिक पदों पर निर्धारित होता है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत् शिक्षकों के संबंध में प्राथमिक स्तर पर 30:1 एवं माध्यमिक स्तर पर 35:1 शैक्षणिक पद निर्धारित है।

जी नही, 01 जनवरी 2024 से 15.06.2026 तक 2104 शिक्षकीय पद पर भर्ती की गई है। 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। समय-सीमा बताया जाना संभव नही है।