Teacher Bharti।कोलकाता। शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे पश्चिम बंगाल के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।

Teacher Bharti।पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश में 13,421 असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Teacher Bharti।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 नवंबर 2025 से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन जमा करने और फीस भरने की आखिरी तारीख 09 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए:

 शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो साल का डी.एल.एड (D.El.Ed) डिप्लोमा होना चाहिए, जिसमें कम से कम 50% अंक हों।

 वैकल्पिक योग्यता: जिन उम्मीदवारों ने चार साल का बी.एल.एड (B.El.Ed) कोर्स किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

  आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbbpe.wb.gov.in पर जाएं।

 होमपेज पर ‘WBBPE Primary Teacher recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।

 व्यक्तिगत विवरण (Personal Details) दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।

  जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सब्मिट करें।भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

  • जनरल : 600 रुपए
  • ओबीसी-ए, ओबीसी – बी : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, पीएच, ईडब्ल्यूएस : 300 रुपए