जयपुर के महेश नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक 19 वर्षीय नीट छात्रा ने कोचिंग की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

लेकिन, समय रहते एक शिक्षक की सतर्कता ने उसकी जान बचा ली। यह घटना गोपालपुरा स्थित गुरु कृपा कोचिंग सेंटर में दोपहर करीब 2:15 बजे की है। चूरू की रहने वाली यह छात्रा महेश नगर के एक पीजी हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार को वह कोचिंग की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंची और दीवार पर बैठकर नीचे कूदने की तैयारी करने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया।

लोग चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह बार-बार नीचे देख रही थी, जैसे हिम्मत जुटा रही हो। इसी बीच, कोचिंग के एक शिक्षक को इसकी खबर मिली। वह फौरन छत पर पहुंचे और चुपके से छात्रा के पीछे गए। जैसे ही छात्रा का ध्यान गेट की तरफ गया, शिक्षक ने मौका देखकर उसे पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्रा ने खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन शिक्षक ने हिम्मत नहीं हारी और उसे सुरक्षित दीवार से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे समझा-बुझाकर कोचिंग के अंदर ले जाया गया।

महेश नगर थाना पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्रा नीट की तैयारी के लिए कोचिंग में पढ़ रही थी, लेकिन वह कुछ समय से कोचिंग के टेस्ट में अनुपस्थित थी। उसी दिन उसके परिजन पढ़ाई का हालचाल लेने कोचिंग पहुंचे थे। कोचिंग की ओर से परिजनों को उसकी पढ़ाई और अनुपस्थिति के बारे में बताया गया। इस बात से तनाव में आई छात्रा ने छत का खुला गेट देखकर वहां जाने का फैसला किया और आत्महत्या की कोशिश की। महेश नगर थाने की SHO गुंजन वर्मा ने बताया कि छात्रा की जान बचाने में शिक्षक की तत्परता ने बड़ी भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने कोचिंग प्रशासन से इस मामले की पूरी जानकारी ली है। प्रथमदृष्टया यह तनाव के कारण उठाया गया कदम लग रहा है।