Tata Punch Facelift:दिल्ली। टाटा मोटर्स अपनी सबसे लोकप्रिय माइक्रो-एसयूवी ‘टाटा पंच’ के नए अवतार को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबे समय के इंतजार और कई टेस्टिंग मॉडल्स के नजर आने के बाद, कंपनी ने आखिरकार ‘टाटा पंच फेसलिफ्ट’ का पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है।

Tata Punch Facelift/इस टीजर के साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह बहुप्रतीक्षित कार आगामी 13 जनवरी 2026 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर दस्तक देगी। टीजर में कार के नए डिजाइन की जो झलक मिली है, उसने ऑटोमोबाइल प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, क्योंकि यह नई पंच अब अपनी बड़ी बहनों यानी हैरियर और सफारी के मॉडर्न डिजाइन लैंग्वेज से काफी मेल खाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी द्वारा जारी किए गए छोटे वीडियो क्लिप से यह साफ होता है कि टाटा पंच फेसलिफ्ट को अपने पिछले मॉडल की तुलना में कुछ बड़े और कॉस्मेटिक डिजाइन परिवर्तन मिले हैं।

वीडियो में सबसे पहले मॉडल की नई डिजिटल लाइट्स (DRL) दिखाई देती हैं, जिनमें पियानो ब्लैक एलिमेंट्स का बखूबी इस्तेमाल किया गया है। इसके फ्रंट फेसिया को एक नया और आक्रामक लुक देने के लिए पॉलीगोनल हेडलाइट यूनिट लगाई गई है। टाटा मोटर्स की नई सिग्नेचर डिजाइन भाषा अब पंच में भी साफ झलक रही है, जिसमें हैरियर और सफारी जैसे प्रीमियम मॉडल्स के डिजाइन तत्वों को शामिल किया गया है। कार के फ्रंट बंपर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है जो इसके एसयूवी लुक को और भी दमदार बनाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Tata Punch Facelift: साइड प्रोफाइल की बात करें तो टाटा पंच फेसलिफ्ट का सिल्हूट अपने पुराने मॉडल से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं जो इसे एक फ्रेश लुक देते हैं। कार के पिछले हिस्से में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला बदलाव इसकी टेललाइट्स का नया डिजाइन है, जिसमें वाहन की पूरी चौड़ाई को कवर करने वाली एक एलईडी लाइट स्ट्रिप दी गई है। यह कनेक्टेड लाइट पैटर्न भी हैरियर और सफारी के पैटर्न को फॉलो करता है।

इन सभी बदलावों के साथ कार को एक नया और आकर्षक नीला कलर शेड मिला है, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल केबिन की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो पंच के नए अवतार में कुछ बड़े आंतरिक बदलाव होने की उम्मीद है। संभावना है कि इसमें टाटा अल्ट्रोज़ से ली गई बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ एक नया डैशबोर्ड लेआउट होगा।

इसके अलावा, इंटीरियर को मॉडर्न बनाने के लिए इसमें टाटा का नया ‘दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील’ भी मिल सकता है, जिसके केंद्र में रोशन होने वाला (Illuminated) टाटा का लोगो होगा। कार को और भी फीचर-लोडेड बनाने के लिए कंपनी इसमें वायरलेस चार्जिंग, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर केबिन अपहोल्स्ट्री भी जोड़ सकती है।

Tata Punch Facelift इंजन

इंजन और परफॉर्मेंस के मामले में टाटा पंच फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाला ही भरोसेमंद 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होने की उम्मीद है। यह इंजन 88 हॉर्सपावर की शक्ति और 115 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही, माइलेज के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए इसमें 73.5 हॉर्स पावर और 103 एनएम का टॉर्क देने वाला ट्विन-सिलेंडर सीएनजी इंजन विकल्प भी उपलब्ध होगा।