बिलासपुर/ तखतपुर..( दिलीप तोलानी)सहकारिता विभाग में धान खरीदी केंद्र को लेकर उठी शिकायत अब सीधी कानूनी लड़ाई की ओर बढ़ती दिख रही है। सहकारिता विस्तार अधिकारी कैलाशचंद्र कश्यप ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में अपने खिलाफ दर्ज शिकायत को “सुनियोजित और फर्जी” बताते हुए संबंधित लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग कर दी है।

13 फरवरी का पत्र बना विवाद

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कश्यप ने आवेदन में साफ लिखा कि 13 फरवरी 2026 को प्राप्त विभागीय पत्र से उन्हें जानकारी मिली कि सुकलाल और अन्य व्यक्तियों ने उनके खिलाफ शिकायत प्रस्तुत की है। पत्र में दर्ज आरोपों को उन्होंने तथ्यहीन बताया और कहा कि शिकायत का उद्देश्य केवल उनकी छवि धूमिल करना है, न कि किसी वास्तविक अनियमितता को उजागर करना।

धान खरीदी केंद्र से जुड़ा पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें…
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
बिलासपुर... उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम कच्चे स्थित रिजर्व फॉरेस्ट के कम्पार्टमेंट नंबर 608 में दर्ज हजारों पेड़ों के गायब होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पोड़ी करन कापा से जुड़ा है। वर्ष 2025-26 के लिए ग्राम संवाडबरा, थाना तखतपुर क्षेत्र में टेकलाल जायसवाल धान खरीदी केंद्र संचालित कर रहे हैं। कश्यप का आरोप है कि संचालन को लेकर उनके खिलाफ शिकायत कराई गई, जबकि शिकायत में उल्लिखित तथ्यों के समर्थन में कोई ठोस आधार नहीं है।

मोबाइल नंबर, विवरण… लेकिन तथ्य शून्य

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
रामानुजगंज..( पृथ्वी लाल केशरी ) जंगल कटता रहा, शिकायतें होती रहीं और वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार खत्म नहीं हुआ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवेदन में यह भी दर्ज है कि शिकायत में मोबाइल नंबर सहित कई विवरण दिए गए हैं, परंतु आरोपों का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं निकलता। कश्यप ने दावा किया कि इससे पहले भी छद्म नाम से शिकायत दर्ज कराई गई थी। उनके अनुसार यह पूरी कवायद व्यक्तिगत द्वेष और छवि खराब करने की नीयत से की गई।

अब पुलिस के पाले में गेंद

कश्यप ने टेकलाल जायसवाल, उनके पिता सुकलाल और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।