CG News-गरियाबंद/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की जिले में सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण शुरुआत हुई। जिले में इस बार 10वी में 7 हजार 408 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षकों  को बोर्ड के गाइडलाइन के कड़ाई से पालन के निर्देश जारी किए गए हैं तथा औचक निरीक्षण हेतु विभिन्न स्तर पर उड़नदस्ता टीम गठित किए गए हैं।

कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत सिंह धीर सहित अन्य उड़नदस्ता ने पोंड़, पाण्डुका, कोपरा, राजिम सहित अन्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था व इंतजाम का जायजा लिया और परीक्षा को पूर्ण गोपनीयता और नियमानुसार परीक्षा संचालन के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज जिले में 10वीं की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ, जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।

जिले में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गरियाबंद ब्लॉक में 10, छुरा में 17, फिंगेश्वर में 19, मैनपुर में 13, तथा देवभोग में 09 केंद्र शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभी केंद्रों पर मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केंद्रों में गोपनीयता बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा समयबद्ध संचालन के लिए विशेष प्रबंधन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.