बिलासपुर…कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतू में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय दीपक पटेल की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह घर के सामने अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान पास ही बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दीपक समेत दो बच्चे आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंट की बाल्टियों में भरी थी महुआ शराब, बेचने से पहले पकड़ा गया आरोपी
पेंट की बाल्टियों में भरी थी महुआ शराब, बेचने से पहले पकड़ा गया आरोपी
बिलासपुर... ग्राम बिल्लीबंद के धनुहारपारा में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चों को तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बच्चे का इलाज किया गया और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों के लिए यह एक अचानक और गहरा झटका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
चौक पर चाकू लहराया, खौफ फैला; पुलिस की घेराबंदी में धारदार हथियार जब्त
चौक पर चाकू लहराया, खौफ फैला; पुलिस की घेराबंदी में धारदार हथियार जब्त
बिलासपुर.. रविवार को ग्राम कडरी के नवाडीह चौक में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना से कुछ देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.