बहतराई…मदर्स डे के मौके पर बहतराई स्थित माता रानी वृद्धाश्रम में एक सादगी भरा लेकिन असरदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सिद्धा फाउंडेशन की पहल पर यहां रह रही बुजुर्ग महिलाओं के साथ दिन बिताया गया।

कार्यक्रम में केक काटा गया, विशेष भोजन कराया गया और सभी माताओं को साड़ियां भेंट कर सम्मानित किया गया। लेकिन सबसे अहम रहा साथ—जहां बातचीत, हंसी और अपनापन साफ दिखा।

ये खबर भी पढ़ें…
ओडिशा की गांजे की खेप, बिलासपुर में खपाने का प्लान…एमपी कनेक्शन के साथ चार गिरफ्तार
ओडिशा की गांजे की खेप, बिलासपुर में खपाने का प्लान…एमपी कनेक्शन के साथ चार गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज के नीचे चार लोग बस या ऑटो का इंतजार कर रहे थे। देखने में सब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक भावुक पल तब आया जब कई बुजुर्ग महिलाओं ने फाउंडेशन के सदस्यों को अपने परिवार जैसा मानते हुए गले लगाया। यह आयोजन उनके लिए सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि रिश्तों की कमी को कुछ समय के लिए भरने जैसा रहा।

फाउंडेशन की अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि यह दिन माताओं के त्याग और योगदान को याद करने का मौका है, लेकिन असली जरूरत यह है कि यह सम्मान सिर्फ एक दिन तक सीमित न रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंट की बाल्टियों में भरी थी महुआ शराब, बेचने से पहले पकड़ा गया आरोपी
पेंट की बाल्टियों में भरी थी महुआ शराब, बेचने से पहले पकड़ा गया आरोपी
बिलासपुर... ग्राम बिल्लीबंद के धनुहारपारा में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री की तैयारी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संस्था के सचिव नवीन चंद्र दुबे ने भी कहा कि माँ का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है और ऐसे आयोजनों के जरिए यह भाव समाज तक पहुंचाना जरूरी है।

कार्यक्रम में रम्या सुभाष, विमल रजक, श्वेता सिंह, विजय लक्ष्मी, गंगा निषाद, सिमरन कौर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
चौक पर चाकू लहराया, खौफ फैला; पुलिस की घेराबंदी में धारदार हथियार जब्त
चौक पर चाकू लहराया, खौफ फैला; पुलिस की घेराबंदी में धारदार हथियार जब्त
बिलासपुर.. रविवार को ग्राम कडरी के नवाडीह चौक में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना से कुछ देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.