8th pay commission/दिल्ली। 8वें वेतन आयोग को लेकर गतिविधियां तेज़ हो गई हैं और आयोग अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हाल ही में Dehradun में हुई बैठक के बाद अब दिल्ली में भी अहम बैठकों का दौर शुरू होने वाला है। इसी बीच विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगें आयोग के सामने रखना शुरू कर दिया है।

8th pay commission/केंद्र सरकार के शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने वाला Progressive Teachers Justice Forum (PSNM) भी अपनी मांगों की सूची के साथ सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, दस से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
Transfer 2026: ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल, दस से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साथ 13 पीसीएस अधिकारियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

न्यूनतम मूल वेतन 50,000 रुपये करने की मांग।8th pay commission

संगठन ने लेवल-1 कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मूल वेतन 50,000 रुपये करने और फिटमेंट फैक्टर को 3.83 तक बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस को मौजूदा करीब 2,800 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे 12वीं के बजाय ग्रेजुएशन तक लागू करने की बात कही गई है।

संगठन ने बदलते डिजिटल दौर को देखते हुए एक नए “डिजिटल सपोर्ट अलाउंस” की भी मांग की है, जिसके तहत कर्मचारियों को हर महीने 2,000 रुपये ब्रॉडबैंड और एआई सपोर्ट के लिए दिए जाएं।8th pay commission

ये खबर भी पढ़ें…
UPI News- UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर विरोध तेज, सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, इस दिन No UPI Day मनाने का ऐलान
UPI News- UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर विरोध तेज, सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन, इस दिन No UPI Day मनाने का ऐलान
देशभर में UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ अब विरोध तेज होता जा रहा है। जिसका असर अब मध्यप्रदेश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA) की दरों को वर्तमान 10%, 20% और 30% से बढ़ाकर क्रमशः 12%, 24% और 36% करने का सुझाव दिया गया है।

ट्रांसपोर्ट अलाउंस को लेकर भी संगठन ने बड़ा बदलाव सुझाया है। प्रस्ताव है कि इसे बेसिक वेतन का 12 से 15 प्रतिशत किया जाए या न्यूनतम 9,000 रुपये प्लस महंगाई भत्ता के आधार पर तय किया जाए। वहीं छुट्टियों के मामले में 14 दिन कैजुअल लीव, 30 दिन अर्न्ड लीव और 20 दिन मेडिकल लीव देने की मांग रखी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Fixed Deposit – 555 दिन के FD पर मिलेगा 7 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज, ये 6 बैंक ऑफर कर रहें खास स्कीम, देखें लिस्ट
Fixed Deposit – 555 दिन के FD पर मिलेगा 7 फ़ीसदी से ज्यादा ब्याज, ये 6 बैंक ऑफर कर रहें खास स्कीम, देखें लिस्ट
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को बचत और निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है। ब्याज दरों में बैंक विभिन्न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिटायरमेंट के समय लीव एनकैशमेंट की सीमा 300 दिन से बढ़ाकर 400 दिन करने का प्रस्ताव भी शामिल है।8th pay commission

इसके अलावा नॉन-प्रोडक्टिविटी बोनस को 6,908 रुपये से बढ़ाकर 27,640 रुपये करने और सप्ताह में 5 दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग भी उठाई गई है। इन मांगों के जरिए संगठन का कहना है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में कर्मचारियों की आय और सुविधाओं में सुधार बेहद आवश्यक है।