cg news/राजनांदगांव/राजनांदगांव/जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब मोहला-मानपुर क्षेत्र का एक मुस्लिम परिवार पार्रीनाला दरगाह में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर के पास परसघाट निवासी यह परिवार दल्लीराजहरा-मानपुर रोड पर बीटेझर के समीप सफर कर रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -युवक पर शेर का हमला, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
CG News -युवक पर शेर का हमला, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
तखतपुर टेकचंद कारड़ा।ग्राम बांधा से एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वाहन में करीब 15 लोग सवार थे, जिनमें एक 15 वर्षीय बालिका समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खडग़ांव थाना प्रभारी संजय यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोहला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों के लिए टीईटी तो स्कूल शिक्षा की नीतियों के संचालन करने वालों की भी हो परीक्षा, रंगमंच से निकले विरोध के तीर
शिक्षकों के लिए टीईटी तो स्कूल शिक्षा की नीतियों के संचालन करने वालों की भी हो परीक्षा, रंगमंच से निकले विरोध के तीर
सूरजपुर। शिक्षक संवर्ग की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जिला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार, परिवार रातभर उर्स कार्यक्रम में शामिल रहा था और चालक को पर्याप्त आराम नहीं मिल पाया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में चालक की झपकी को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
हॉकी में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, देश की पहली स्टेट लीग का शंखनाद
हॉकी में छत्तीसगढ़ की नई उड़ान, देश की पहली स्टेट लीग का शंखनाद
बिलासपुर.. छत्तीसगढ़ की हॉकी प्रतिभाओं के लिए अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता और बड़ा होने जा रहा है। प्रदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.