बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस अभिरक्षा (कस्टडी) से चोरी के मामले की एक संदेही महिला आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर थाना परिसर से रफूचक्कर हो गई।

पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के इस तरह भाग निकलने के मामले को बालोद पुलिस अधीक्षक (SP) योगेश पटेल ने बेहद गंभीरता से लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
एक लाख की सुपारी, पिकअप से कुचलवाया पति: प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश
एक लाख की सुपारी, पिकअप से कुचलवाया पति: प्रेमी संग पत्नी ने रची हत्या की साजिश
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जिस घटना को पुलिस अब तक सड़क हादसा मानकर चल रही थी, उसके पीछे पति की सुनियोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ड्यूटी के दौरान घोर लापरवाही, शिथिलता और सुरक्षा में गंभीर चूक बरतने के आरोप में एसपी ने एक प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) और दो आरक्षकों (कांस्टेबलों) को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। पुलिस कप्तान ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह पूरा मामला बालोद के नयापारा इलाके में हुई करीब 2 लाख रुपये की चोरी की एक वारदात से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस चोरी के मामले में संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया था। पकड़ी गई महिला मूल रूप से बालोद जिले के ही कलकसा गांव की रहने वाली है, जो वर्तमान में नयापारा क्षेत्र में रह रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार- संघर्ष मोर्चा,छत्तीसगढ़ से टेट मुक्ति के प्रस्ताव पर केंद्र में जरूर होगा विचार
तमिलनाडु जैसे टेट से स्थायी मुक्ति दे सरकार- संघर्ष मोर्चा,छत्तीसगढ़ से टेट मुक्ति के प्रस्ताव पर केंद्र में जरूर होगा विचार
रायपुर। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवाकालीन शिक्षकों को टीईटी अर्हता प्राप्त करने हेतु समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाए जाने के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार को पुलिस की एक विशेष टीम इस संदिग्ध महिला को आवश्यक पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। लेकिन थाना परिसर में अभिरक्षा के दौरान ही महिला ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंकी और मौका पाकर वहां से चुपचाप फरार हो गई। महिला के गायब होने की भनक लगते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।

कस्टडी से आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही एसपी योगेश पटेल ने तत्काल जांच के आदेश दिए। पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में वहां की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामियां और तैनात स्टाफ की घोर लापरवाही प्रमाणित पाई गई। मामले की गंभीरता और विभाग की छवि को देखते हुए एसपी ने ड्यूटी पर तैनात जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का कड़ा आदेश जारी किया।

ये खबर भी पढ़ें…
महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
महत्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास, निवेश और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के प्रभावी दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेध निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर शामिल हैं। पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि इस मामले में इन तीनों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक जांच भी शुरू कर दी गई है।

थाने से महिला के इस तरह फरार होने के बाद पूरी जिला पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। फरार आरोपी महिला की तेजी से तलाश करने के लिए पुलिस की अलग-अलग विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें फरार महिला के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों के घरों और उसके पैतृक गांव कलकसा में लगातार दबिश दे रही हैं।