बिलासपुर…शहर में चाकूबाजी और धारदार हथियार लेकर लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने शराब दुकान के पास विवाद के बाद युवक की हत्या करने वाले आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। वहीं सरकंडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों और परिवार के सदस्यों को डराने-धमकाने वाले 18 वर्षीय युवक को भी दबोच लिया।

 पेट में चाकू मारकर युवक की हत्या

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में 28 अगस्त की रात हरदीकला स्थित शराब दुकान के पास मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुलिस के मुताबिक राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेन्द्र साहू के साथ शराब लेने पहुंचा था। इसी दौरान वहां दो युवकों से धक्का-मुक्की और विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने राकेश के पेट के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के नेतृत्व में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में अपचारी बालक ने अपने साथी राजा मनहर के साथ मिलकर चाकू से वार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने राजा मनहर पिता मोहित मनहर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोरमी मोड़ के पास, सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 620/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 चाकू लहराकर दहशत आरोपी गिरफ्तार

इधर सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। 29 अगस्त को गश्त और टाउन भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा के लक्ष्मी चौक के पास एक युवक हाथ में तेज धारदार चाकू लेकर लोगों और अपने परिवार के सदस्यों को धमका रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहन कोसले पिता रतन लाल कोसले, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी गुरुघासीदास चौक, चिंगराजपारा के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने और चाकू के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।