CG News।जगदलपुर: बारिश के मौसम में बस्तर के जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर रहते हैं. हरियाली, पहाड़ और उफनते झरनों की खूबसूरती हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. इसी खूबसूरती के बीच जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसी ही एक घटना बस्तर के कांगेर वैल्ली नेशनल पार्क में मौजूद मशहूर तीरथगढ़ जलप्रपात में घटी है.

यहां तेज रफ्तार एक कार बेकाबू होकर रेलिंग से टकराकर गिर गई. हादसे के बाद कार जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में चट्टानों के सहारे फंस गई. गनीमत रही कि कार गहरी खाई में नहीं गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी.

ये खबर भी पढ़ें…
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA Update – डीए की डंडी से छत्तीसगढ़ के कर्मचारी परेशान,कर्मचारी 86 माह के लंबित डीए का चाहते है एरियर्स
DA update/Raipur/छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जनवरी 2017 से जुलाई 2026 तक राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी चार युवक कार से तीरथगढ़ घूमने जा रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पहले पुलिया के सुरक्षा रेलिंग से टकरा गई और दूसरी दफा जलप्रपात के सुरक्षा रेलिंग को तोड़कर नीचे गिरी.

कार जलप्रपात के ऊपरी हिस्से में चट्टानों के बीच जाकर फंस गई. हादसे में कार सवार चारों युवक घायल हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र,जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला
CG News -छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र,जस्टिस संजय के. अग्रवाल का राजस्थान तबादला
Cg news।रायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के लिए ओडिशा हाईकोर्ट के जज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक, दरभा पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया. उसके बाद चारों घायलों को इलाज के लिए दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा शराब के नशे में वाहन चलाने के कारण हुआ. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC Mains 2025 Result : CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी!इस दिन से शुरू हो सकता है इंटरव्यू
CGPSC Mains 2025 Result : CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी!इस दिन से शुरू हो सकता है इंटरव्यू
CGPSC Mains 2025 Result/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश के मौसम में तीरथगढ़ सहित बस्तर के चित्रकोट, मेंद्रीघूमर और अन्य जलप्रपात उफान पर रहते हैं. प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

ऐसे में प्रशासन लगातार पर्यटकों से सावधानी बरतने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील करता रहा है. उसके बाद भी लोग शराब पीकर वाहन चलाते हैं और हादसे का शिकार होते हैं.