बिलासपुर..शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव की घटना से अचानक तनाव का माहौल बन गया। मारपीट और गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव की स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया।

विपरीत परिस्थितियों में पुलिस ने संभाली स्थिति

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की रैपिड कार्रवाई शुरू हो गई। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत किया।

घटना के बाद पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। खपरगंज और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात है, ताकि विवाद दोबारा न बढ़े और किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो। पुलिस की सक्रियता से स्थिति को नियंत्रण में रखने का प्रयास लगातार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसएसपी रजनेश सिंह खुद पहुंचे मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को अपने नियंत्रण में लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब विवाद की पूरी कड़ी को खंगाल रही है। मारपीट की शुरुआत कैसे हुई, विवाद किस वजह से बढ़ा और पथराव की शुरुआत किस ओर से हुई, इन सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े लोगों की पहचान में लगी है।

अमन-फिजा बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर की शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल इलाके में पूरी तरह शांति बनाए रखना और किसी भी तरह की स्थिति को दोबारा बिगड़ने से रोकना है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों को रातों-रात पकड़ने के साथ उनके खिलाफ तेजी से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर की अमन-फिजा बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रात में भी पुलिस की निगरानी जारी

खपरगंज और आसपास के इलाकों में देर रात तक पुलिस की निगरानी जारी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल लगाया गया है और पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रही है।

फिलहाल पुलिस की रैपिड कार्रवाई का फोकस स्थिति को पूरी तरह सामान्य बनाए रखने, घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई पर है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में पुलिस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।