Special Train/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। SECR दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।

Special Train/19 से 21 सितंबर तक बिलासपुर और टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से इन तीन दिनों में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, ट्रेन के बजाय सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ेगी, जाहिर इसके चलते जेबें ढीली होंगी और समय की बर्बादी भी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Highcourt News- पत्नी को सांवला और मोटा कहने का आरोप, फिर मांगा तलाक…हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज की
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट में तलाक को लेकर एक रोचक मामला आया। पति ने इसलिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेल प्रशासन के मुताबिक, बिरराजपुर स्टेशन पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि ऐसे कार्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने के लिए किए जाते हैं।

बिरराजपुर में रेलवे कार्य के चलते चक्रधरपुर मंडल की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG News- 21 करोड़ की साइबर ठगी में छत्तीसगढ़ कनेक्शन, मुंगेली का युवक गिरफ्तार…फर्जी कंपनी के खाते में पहुंचे थे 25 लाख
CG Crime News: अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 5 लाख 92 हजार रुपए की साइबर ठगी की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की विशेष सुविधा हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 20 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने/चलने वाली गाड़ी 02 जोड़ी गाड़ियों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव की सुविधा प्रदान की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News- सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET पर मंथन, साझा मंच ने शिक्षा सचिव से की मुलाकात
CG News-रायपुर। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से हुई वार्ता के बाद अब सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय TET परीक्षा आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व में यह ठहराव 30 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित था, जिसे संशोधित करते हुये श्रद्धालुओं की बेहतर सुविधा हेतु 10 दिन पूर्व अर्थात 20 सितम्बर 2026 से ही प्रभावी कर दिया गया है | इस सुविधा से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर आने-जाने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को संत समागम स्थल तक पहुंचने की विशेष सुविधा मिलेगी।

देखें कैसे चलेगी ट्रेन/Special Train

  • 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 15.48 बजे पहुंचेगी तथा 15.50 बजे रवाना होगी।
  • 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन 05.56 बजे पहुंचेगी तथा 05.58 बजे रवाना होगी।
  • 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 08.41 बजे पहुंचेगी तथा 08.43 बजे रवाना होगी।
  • 20 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक गाड़ी संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन में दो मिनट ठहराव के साथ चलेगी । यह गाड़ी भोडवाल माजरी रेलवे 09.35 बजे पहुंचेगी तथा 09.37 बजे रवाना होगी।