Special Train/त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब बांद्रा टर्मिनस से बढ़नी के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसका फायदा मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी होने वाला है क्योंकि यह रतलाम से गुजरने वाली है।

Special Train/मुंबई सेंट्रल वेस्टर्न रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर से इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह 28 नवंबर तक चलाई जाने वाली है। ये हर गुरुवार को बढ़नी से चलेगी और हर शनिवार को इसका संचालन बांद्रा से होगा। चलिए जान लेते हैं कि ट्रेन रतलाम स्टेशन पर कब आएगी और कब निकलेगी।

8 अक्टूबर से होगी शुरू

मुंबई सेंट्रल की ओर से 8 अक्टूबर से ट्रेन नंबर 05038 बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी वीकली स्पेशल शुरू की जाने वाली है। ये बांद्रा से रात 9.30 पर निकलेगी। वहीं वापसी में ये 05037 बढ़नी बांद्रा-टर्मिनस स्पेशल बनकर 7.45 पर बढ़नी से रवाना होगी।

 

आते और जाते समय ये ट्रेन बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, सूरत, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा, इटावा, कानपुर, ऐशबाग, गोंडा, बलरामपुर स्टेशन से गुजरेगी। इस वीकली स्पेशल ट्रेन का फायदा उन यात्रियों को होने वाला है जो त्योहारों के समय में गुजरात या उत्तर प्रदेश आना-जाना करना चाहते हैं।

इस ट्रेन के रतलाम स्टेशन पर ठहराव की बात करें तो बांद्रा से निकलने के बाद ये रात 8.30 बजे रतलाम पहुंचेगी। यहां से 8.40 पर वापस निकल कर यह अगले दिन 11.30 बजे बढ़नी पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में येबढ़नी से शाम 7.45 पर निकलेगी और अगले दिन 7.20 पर रतलाम आएगी। यहां से 7.30 पर निकलकर ये अगली सुबह 6.30 पर बांद्रा टर्मिनस पहुंच जाएगी।