बिलासपुर…नवरात्रि पर्व, गरबा उत्सव और विजयदशमी के दौरान शहर में भारी भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस बिलासपुर ने व्यापक योजना तैयार कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर विशेष रूट प्लान, डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों को कभी बाधित न करें।

शाम 5:30 बजे से रात 11 बजे तक डायवर्सन

ये खबर भी पढ़ें…
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
कागजी फाइलों का खेल खत्म! डीईओ का फरमान—अब हर काम ई-ऑफिस से, फाइल अटकी तो अफसर-कर्मचारी जिम्मेदार
बिलासपुर... सरकारी दफ्तरों में फाइलों के ढेर और कागजी प्रक्रिया को कम करने की दिशा में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

त्योहार के दौरान विशेष रूप से शाम 5:30 बजे से रात 11:00 बजे तक भीड़ बढ़ने पर अलग-अलग क्षेत्रों में डायवर्सन और नो-एंट्री लागू की जा सकती है।

 आयोजन स्थल और यातायात व्यवस्था

1. गोड़पारा स्थित न्यू रिवर व्यू – आदर्श दुर्गा उत्सव समिति

ये खबर भी पढ़ें…
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
रात 3:30 बजे हाइवा पर हाथ साफ, पूर्व कर्मचारी निकला चोर; पुलिस ने सामान समेत आरोपी को दबोचा
बिलासपुर...ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हाइवा से रात के साढ़े तीन बजे वायर काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महामाया चौक फुटबॉल ग्राउंड, हुंडई चौक, न्यू रिवर व्यू पार्किंग, हैप्पी स्ट्रीट, मल्टी लेवल पार्किंग, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान और वाजपेई ग्राउंड में अलग-अलग दिशाओं से आने वालों के लिए पार्किंग तय की गई है।शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक बड़ी गाड़ियों और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।ज़रूरत पड़ने पर नेहरू चौक, इंदिरा सेतु, सीपत चौक, गांधी चौक, बस स्टैंड चौक सहित अन्य मार्गों पर डायवर्सन लागू हो सकता है।सिम्स अस्पताल के चारों ओर विशेष व्यवस्था, ताकि मरीजों की गाड़ियों का आवागमन बाधित न हो।

 जलसा गरबा एवं डांडिया उत्सव – साइंस कॉलेज

ये खबर भी पढ़ें…
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
2029 में फिर मोदी सरकार, राहुल को पीएम बनने के लिए करना होगा इंतजार: अठावले
बिलासपुर... केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने बुधवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहाँ आने वालों के लिए खेल परिसर में पार्किंग व्यवस्था।भीड़ बढ़ने पर दोनों तरफ से मार्ग बदले जाएंगे।

 पंखिड़ा गरबा उत्सव – हाईकोर्ट रोड

आयोजन स्थल तक पहुँचने वालों के लिए जीवन विहार कॉलोनी मार्ग, बोदरी रोड और सीपीआई परिसर में पार्किंग।

 महाराणा प्रताप चौक गरबा उत्सव

आयोजन स्थल पर ही पार्किंग की सुविधा।मुख्य मार्ग पर गाड़ी खड़ी करने पर कड़ी कार्यवाही होगी।

 रतनपुर – महामाया मंदिर दर्शन

वीआईपी पार्किंग तालाब किनारे व हेलीपैड परिसर।आम श्रद्धालुओं के लिए सार्वजनिक पार्किंग और भैरव बाबा दर्शन हेतु अलग पार्किंग स्थल।

पुलिस कप्तान अपील

पंडाल और आयोजन स्थल तक पहुँचने के लिए अधिकतम पैदल चलें। निर्धारित पार्किंग से ही वाहन खड़े करें, अव्यवस्थित जगह पर पार्किंग से बचें। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को तुरंत रास्ता दें। भीड़ और ट्रैफिक से बचने के लिए छोटे वाहनों से आवागमन करें।