बिलासपुर… शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट कर नुकीले लोहे के पेचकस से उसकी हथेली में चोट पहुंचाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे का पेचकस भी जब्त किया है।

मामला 28 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे का है। छोटी कोनी, बांबे आवास देवनगर निवासी 21 वर्षीय राहुल श्रीवास सिम्स अस्पताल के गेट के पास खड़ा था। इसी दौरान गोंडपारा आदर्श चौक निवासी आशीष यादव वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए राहुल से पैसे मांगने लगा। राहुल ने पैसे देने से इनकार किया तो आशीष ने गाली-गलौज शुरू कर दी और नुकीली धातु से हमला कर उसकी हथेली में चोट पहुंचा दी। घायल राहुल का उपचार सिम्स अस्पताल में कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
केस डायरी खंगाली तो खुली पुलिस की लापरवाही, थाना प्रभारी-विवेचक पर रेंज आईजी ने ठोका अर्थदंड
बिलासपुर... पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने केस डायरी की समीक्षा के दौरान सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराध दर्ज होते ही आरोपी फरार

राहुल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी आशीष यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 486/2026 दर्ज किया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 119(1), 118(1), 115(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
गणेश पंडाल में किसकी होगी एंट्री, किसकी ‘नो एंट्री’? पुलिस ने 27 समितियों के सामने खोल दिए सारे पत्ते
बिलासपुर...गणेश उत्सव में भक्ति और उल्लास के बीच व्यवस्था न बिगड़े, इसे लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, पेचकस बरामद

9 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से आरोपी के गोंडपारा क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आशीष यादव को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल नुकीला लोहे का पेचकस जब्त किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
आदर्श पंजाबी महिला समिति ने किया अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन
बिलासपुर।गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पहले प्रकाश पूरब को समर्पित अनेकों कार्यक्रम गुरुद्वारा दयालबंद में आयोजित किए जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.