स्कूल के मिड-डे मील पर हाथ, बर्तन भी ले उड़ा; पुलिस ने सुलझाई चोरी, नाबालिग गिरफतार

बिलासपुर/कोटा। शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुड़ा में मध्यान्ह भोजन के लिए रखे अनाज और खाना पकाने के बर्तन चोरी होने के मामले का कोटा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया है। पूछताछ में उसने स्कूल में चोरी के साथ एक अन्य मामले में मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला कुवारीमुड़ा की प्रार्थिया आराधना पटेल ने कोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल कार्यालय में पेटी में मध्यान्ह भोजन के लिए रखी दो बोरी, करीब एक क्विंटल अनाज, खाना पकाने के बर्तन, थाली, डेचकी और गंजा समेत करीब 8 हजार रुपये का सामान अज्ञात चोर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कुवारीमुड़ा में दबिश दी और एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस सुरक्षा में लिया।

पूछताछ में बालक ने शासकीय प्राथमिक शाला में चोरी करना स्वीकार किया। जांच में एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटना में भी उसकी संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को बाल संप्रेषण गृह, भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई में प्रभारी उप निरीक्षक टीकाराम निषाद, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर और कोटा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.