SI Bharti Result -भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा उप निरीक्षक एवं सूबेदारभर्ती परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश पुलिस को 8 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद सूबेदार एवं उपनिरीक्षक संवर्ग के 436 पुलिस अधिकारी मिलने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
MP: ई-अटेंडेंस के विरोध में सड़क पर उतरे कृषि विस्तार अधिकारी, 25 साल पुरानी 2800 ग्रेड-पे की मांग भी उठाई
भोपाल। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता और वर्षों से लंबित मांगों को लेकर मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शुक्रवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस मुख्यालय द्वारा बुधवार को जानकारी दी गई कि इस भर्ती के माध्यम से पुलिस विभाग को युवा, प्रशिक्षित एवं ऊर्जावान अधिकारियों का नया नेतृत्व प्राप्त होगा, जिससे प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा की क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के पालन में पुलिस विभाग में अराजपत्रित तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में आरक्षक भर्ती वर्ष-2025 के अंतर्गत विज्ञापित 7,500 रिक्त पदों पर न्यायालय के आदेश के पालन में 87 प्रतिशत पदों का परीक्षा परिणाम जारी कर 6,520 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान कर आधारभूत प्रशिक्षण हेतु भेजा जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी श्रृंखला में सूबेदार एवं उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती वर्ष-2025 के अंतर्गत 500 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से तीन चरणों में संपन्न कराई गई। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 16 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया, जबकि मुख्य परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 1,639 अभ्यर्थियों (473 महिला एवं 1,166 पुरुष) का चयन अगले चरण के लिए किया गया।

इसके पश्चात चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT), दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय द्वारा 05 जून से 11 जून 2026 तक भोपाल एवं जबलपुर में निर्धारित मानकों, पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 07 जुलाई 2026 को अंतिम परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट पर घोषित किया गया। न्यायालय के आदेश के पालन में 13 प्रतिशत पदों को रोके रखते हुए 87 प्रतिशत पदों का परिणाम जारी किया गया, जिसमें कुल 436 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें 313 पुरुष एवं 123 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं के लिए निर्धारित 35 प्रतिशत आरक्षण के अंतर्गत आरक्षित सभी 123 पदों पर महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार आयोजित की जा रही भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। महिला अधिकारियों की बढ़ती संख्या पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्यवाही नियमानुसार शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इसके उपरांत सभी चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस अकादमी भौंरी एवं आरएपीटीसी इंदौर में आधारभूत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान उन्हें नवीन आपराधिक कानूनों (New Criminal Laws), आधुनिक पुलिसिंग, अपराध अनुसंधान, साइबर अपराध जांच, फॉरेंसिक विज्ञान, तकनीक आधारित विवेचना, कानून-व्यवस्था प्रबंधन तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग का व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आधुनिक पुलिस व्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं सक्षम अधिकारी के रूप में विकसित हो सकें।