रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षिका के घर जेवरात की चोरी के मामल को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो आरोपियों ने पहले रेकी की, फिर चोरी की घटना को बड़े ही शातिर तरीके से अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से सोने और चांदी के आभूषण जब्त कर लिए गए है।

थाना खमतराई क्षेत्र केन्द्रीय विद्यालय डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित कर्मचारी क्वार्टर 3/5 में 31 अगस्त को चोरी की घटना हुई थी। प्रार्थिया यशवंती साहू पति ईश्वर साहू 11:40 बजे स्कूल गई थी। उनकी पुत्री भी करीब 12:05 बजे क्वार्टर में ताला लगाकर बाहर चली गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने बाइक से क्षेत्र की रेकी की और दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच क्वार्टर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। आरोपियों ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ली और वारदात के बाद एक्टिवा से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 3:25 बजे प्रार्थिया यशवंती साहू की पुत्री वापस लौटी तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर आभूषण एवं नगदी चोरी होने की जानकारी सामने आई। घटना को पुलिस आयुक्त डॉ संजीव शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले द्वारा गंभीरता से लेते हुए उत्तर क्षेत्र DCP दीपमाला कश्यप व ADCP आदित्य पांडे, ADCP ACCU गौरव मंडल, ACP उरला पूर्णिमा लामा, थाना प्रभारी ख़मतराई व ACCU की टीम को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना खमतराई पुलिस, नॉर्थ जोन एवं क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ कर घटना के संबंध में अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

जब्त सामग्री

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1. सोने का रानी हार-लगभग 20 ग्राम।

2. सोने का मंगलसूत्र-लगभग 20 ग्राम।

3. सोने का कंगन-लगभग 30 ग्राम।

4. सोने की गले की माला-लगभग 30 ग्राम।

5. सोने के कान के लटकन-लगभग 09 ग्राम।

6. सोने की पॉलिश वाला चांदी का हार।

7. नगद राशि-10,000 ।

8. घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी।

जब्त सोने के आभूषणों का कुल वजन लगभग 109 ग्राम तथा अनुमानित मूल्य 16,35,000 है। चांदी के हार एवं नगदी सहित चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16,50,000 है।

आरोपियों के नाम

1.सारिक खान, पिता मोहम्मद सलीम, उम्र 32, वर्ष पता नयापारा मूल निवास केलाबाड़ी दुर्ग।

पूर्व अपराध – वर्ष 2017 में दुर्ग जिले में चोरी का अपराध

2.मो. तौसीफ पिता मो. कासिम उम्र 29 वर्ष पता चूना भट्टी, थाना गंज, मूल निवास तकियापारा दुर्ग।

पूर्व अपराध – वर्ष 2022 में दुर्ग जिले में चोरी का अपराध