बिलासपुर… जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रतनपुर पुलिस ने ग्राम परसदा में दबिश देकर एक महिला को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब किया गया।

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम परसदा निवासी गौरी देवदत्त अपने घर से देशी शराब की बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंचकर उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 32 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने शराब जब्त कर गौरी देवदत्त के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

नशे के कारोबार पर लगातार नजर

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर निगरानी आगे भी जारी रहेगी और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, प्रधान आरक्षक कौशल खुटे तथा आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे और देवानंद चन्द्राकर की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.