बिलासपुर…जिले में अवैध गतिविधियों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में हिर्री पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों की जांच के साथ कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के न्यायालय में पेश किया।

पुलिस की कार्रवाई का केंद्र थाना क्षेत्र के खजुरी, मोहदा समेत अन्य इलाके रहे। बीट पुलिसकर्मियों की मदद से इन क्षेत्रों में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़ी गतिविधियों के साथ क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले लोगों की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई की जद में सरोज कोशले, भगवान सिंह छेदाम, सुनील घृतलहरे, युसुफ खान और दीपक चौहान आए। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद सभी को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया।

अवैध कबाड़ दुकानों पर लगातार निगरानी

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों और उनसे जुड़ी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस यह भी सुनिश्चित कर रही है कि कबाड़ कारोबार की आड़ में किसी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधि को बढ़ावा न मिले। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी, विवाद और अशांति फैलाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, नशाखोरी करने या सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए परेशानी खड़ी करने वाले किसी व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी प्रभावी और कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.