Who is jitendra mishra ram mandir ceo-अयोध्या/अयोध्या के भव्य राम मंदिर के प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक बेहद अनुभवी और साहसी व्यक्तित्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय वायुसेना के रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। इसी साल 30 अप्रैल को वायुसेना से अपनी शानदार सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र मिश्रा अब प्रभु श्री राम के मंदिर की व्यवस्थाओं को अपनी रणनीतिक कुशलता से संचालित करेंगे। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा के रहने वाले जितेंद्र मिश्रा का चयन उनके करीब चार दशक लंबे बेदाग और पराक्रमी सैन्य करियर को देखते हुए किया गया है।

Who is jitendra mishra ram mandir ceo-एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के उन चुनिंदा अधिकारियों में शुमार रहे हैं, जिनके नाम से दुश्मन भी खौफ खाते थे। 1986 में फाइटर स्ट्रीम में कमीशन लेने वाले जितेंद्र मिश्रा ने कारगिल युद्ध के दौरान अपना लोहा मनवाया था।

ये खबर भी पढ़ें…
चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन
चेकमेट एट जशपुर अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का सफल समापन
जशपुरनगर.जशपुर में पहली बार आयोजित चेकमेट एट जशपुर–अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026 में पश्चिम बंगाल के कौस्तुव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Who is jitendra mishra ram mandir ceo-उन्होंने टाइगर हिल्स पर दोबारा कब्जा जमाने की महत्वपूर्ण रणनीतिक योजना में बड़ी भूमिका निभाई थी। यही नहीं, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पश्चिमी कमान का नेतृत्व कर अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था। वे भारतीय वायुसेना की सबसे महत्वपूर्ण ‘वेस्टर्न एयर कमांड’ के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ जैसे उच्च पद पर भी आसीन रहे। उनके पास 3,000 घंटों से अधिक उड़ान का विशाल अनुभव है और उन्होंने अपने करियर में 18 से अधिक प्रकार के लड़ाकू विमान, परिवहन विमान और हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं।

सैन्य क्षेत्र में उनकी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। साल 2025 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें ‘सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया, जो उनकी वीरता का प्रमाण है। इसके अतिरिक्त, उन्हें 2024 में ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ और 2013 में ‘विशिष्ट सेवा पदक’ भी मिल चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
70+ ब्लॉक अध्यक्ष, तीन दिन का मंथन और दिग्गजों की पाठशाला… चुनाव से पहले कांग्रेस का बिलासपुर में बड़ा संगठन ‘ऑपरेशन’
70+ ब्लॉक अध्यक्ष, तीन दिन का मंथन और दिग्गजों की पाठशाला… चुनाव से पहले कांग्रेस का बिलासपुर में बड़ा संगठन ‘ऑपरेशन’
बिलासपुर...चुनावी तैयारियों के बीच कांग्रेस अब संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक धार देने की कवायद में जुट गई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Who is jitendra mishra ram mandir ceo- जितेंद्र मिश्रा न केवल एक जांबाज पायलट रहे हैं, बल्कि एक उच्च शिक्षित सैन्य रणनीतिकार भी हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अमेरिका के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से उच्च शिक्षा और युद्ध कौशल का प्रशिक्षण लिया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति को एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। एक सैन्य पृष्ठभूमि वाले अधिकारी के आने से मंदिर की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आगामी विकास परियोजनाओं में अनुशासन और आधुनिक तकनीक का बेहतर समावेश होने की उम्मीद है। देवरिया की मिट्टी से निकलकर आसमान की ऊंचाइयों को छूने वाले जितेंद्र मिश्रा का यह नया सफर अब अयोध्या की पावन नगरी से शुरू हो रहा है, जहां वे अपनी प्रशासनिक दक्षता से मंदिर के भव्य स्वरूप और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुव्यवस्थित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.