बिलासपुर..थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में अड्डेबाजी, नशाखोरी और अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे लगातार चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना सिरगिट्टी पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग कर रही है। खासकर नयापारा, गणेश नगर और तिफरा सहित उन स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, जहां अड्डेबाजी, नशाखोरी या असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आती रही हैं। बीट आरक्षकों के जरिए इन इलाकों में लगातार नजर रखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान पुलिस टीम ने पांच लोगों को पकड़ा। कार्रवाई में नयापारा गणेश नगर निवासी देवेन्द्र पाटले, शेख महबूब, कपूर नवरंग और आनंद राजपूत तथा तिफरा के विष्णु चौक निवासी सिद्धार्थ वर्मा उर्फ बांदुल शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

अड्डेबाजी वाले स्थानों पर बढ़ी निगरानी

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिरगिट्टी पुलिस ने थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है, जहां युवाओं के समूह बनाकर बैठने, नशाखोरी करने या सार्वजनिक स्थानों पर व्यवधान पैदा करने की शिकायतें मिलती हैं। पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और चेकिंग का उद्देश्य ऐसी गतिविधियों पर शुरुआती स्तर पर ही अंकुश लगाना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.