बिलासपुर…आगामी जन्माष्टमी और गणेश पर्व से पहले पुलिस ने जिले में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन प्रहार के तहत बिल्हा और तारबाहर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तलवार, फरसा और धारदार चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने सात अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

बिल्हा में तलवार-फरसे से दहशत

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिल्हा पुलिस को बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शनिचरी बाजार में आयुष मिश्रा हाथ में लोहे की तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। इसी दौरान वार्ड क्रमांक-3 में संजू यादव के हाथ में फरसा होने और सड़क से गुजरने वाले लोगों को धमकाने की जानकारी भी मिली। पुलिस टीम ने दोनों जगह घेराबंदी कर आयुष मिश्रा और संजू यादव को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आयुष के कब्जे से लोहे की तलवार और संजू के पास से लोहे का फरसा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरजा चौक पर चाकू लेकर खड़ा आरोपी

तारबाहर पुलिस की टीम भी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरजा चौक के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर खड़ा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और विशाल देवांगन उर्फ विशु को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक धारदार स्टील का चाकू बरामद हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के अनुसार विशाल के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जा रहा है।

सात अन्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

तारबाहर पुलिस ने केवल हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी। क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए सात अन्य लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगातार पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।