CG News/सुकमा/छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक सफल ट्रैप कार्रवाई करते हुए बीईओ को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों से उनके हक की एरियर्स राशि का भुगतान करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर कमीशन की मांग कर रहे थे। एक पीड़ित की शिकायत पर मुस्तैद हुई एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही अधिकारी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत थामी, वैसे ही टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अचानक हुई छापेमारी से पूरे शिक्षा विभाग और बीईओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है। एसीबी के अधिकारी फिलहाल कार्यालय में डटे हुए हैं और वित्तीय रिकॉर्ड, बिलों के भुगतान से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य संदिग्ध कागजात की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि शिक्षकों की एरियर्स राशि तैयार करने और उसे जारी करने के बदले में पैसों की मांग की जा रही थी, जिससे परेशान होकर इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो तक पहुंची थी। शिकायत की प्राथमिक जांच में मामला सही पाए जाने के बाद एसीबी ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्रवाई के दौरान दफ्तर के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। एसीबी की टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस रिश्वतखोरी के खेल में कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

अधिकारियों द्वारा रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई है और आरोपी बीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.