कोरबा/कलेक्टर कार्यालय कोरबा के भू-अभिलेख शाखा द्वारा पटवारी विभागीय परीक्षा में निर्धारित अवसरों में सफल नहीं होने पर  रविन्द्र कुमार बंजारे, पटवारी, हल्का नंबर 01 सपलवा, तहसील पाली की पटवारी पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

कार्यालयीन आदेश के अनुसार श्री रविन्द्र कुमार बंजारे को वर्ष 2015 में पटवारी प्रशिक्षु के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई थी। इसके बाद उन्हें पटवारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पटवारी प्रशिक्षण केंद्र, बिलासपुर भेजा गया था। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित पटवारी विभागीय परीक्षा में वे चार अवसरों में असफल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 28 अगस्त 2015 को जारी निर्देशों के अनुसार विभागीय परीक्षा में चार अवसरों में असफल होने पर नियुक्ति समाप्त किए जाने का प्रावधान है। इसी क्रम में आयुक्त भू-अभिलेख, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा 13 फरवरी 2026 को जारी पत्र में भी स्पष्ट किया गया कि छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली में विभागीय परीक्षा में असफल प्रशिक्षणार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए पांचवां अवसर दिए जाने का प्रावधान नहीं है।

कार्यालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को श्री बंजारे को अंतिम सूचना पत्र जारी कर 20 अगस्त 2026 तक पटवारी प्रशिक्षण विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी आदेश, राजपत्र, अंकसूची अथवा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। निर्धारित तिथि तक उनके द्वारा परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपलब्ध प्रावधानों एवं शासन के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर कोरबा द्वारा 24 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत रविन्द्र कुमार बंजारे की पटवारी पद पर नियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.