बिलासपुर… जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी कला में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह रोज की तरह सुबह उठकर चाय बनाने के लिए रसोई की ओर जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में घर की विद्युत वायरिंग में लीकेज या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

मृतका की पहचान आशा देवी रजक, पति संजय रजक, निवासी हरदी कला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे वह किचन की ओर गईं। इसी दौरान किचन के शेड में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे वहां लगी लोहे की सीढ़ी भी करंट की चपेट में थी। जैसे ही उन्होंने सीढ़ी को छुआ, उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

ये खबर भी पढ़ें…
चाकूबाजों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तोरवा-सरकंडा में 17 बदमाशों पर शिकंजा
चाकूबाजों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तोरवा-सरकंडा में 17 बदमाशों पर शिकंजा
बिलासपुर...कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों और असामाजिक तत्वों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम ने महिला को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला विद्युत करंट लीकेज से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सीसीटीवी ने खोला व्यापार विहार उठाईगिरी का राज, कार से 50 हजार उड़ाने वाला नाबालिग निकला; पिता भी गिरफ्तार
सीसीटीवी ने खोला व्यापार विहार उठाईगिरी का राज, कार से 50 हजार उड़ाने वाला नाबालिग निकला; पिता भी गिरफ्तार
बिलासपुर। व्यापार विहार में कार का दरवाजा खोलकर 50 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संजय अग्रवाल समेत तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संजय अग्रवाल समेत तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
रायपुर...छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे तीन पदाधिकारियों को राज्य मंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.