बिलासपुर…ट्रेन में टिकट जांच के दौरान होने वाले विवाद, बहस और अभद्र व्यवहार पर अब कैमरे की सीधी नजर रहेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने टिकट जांच व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सभी महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों सहित कुल 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं।

इस पहल का उद्देश्य टिकट जांच के दौरान होने वाली हर गतिविधि का वास्तविक रिकॉर्ड सुरक्षित रखना है, ताकि किसी भी विवाद या शिकायत की स्थिति में तथ्यों का निष्पक्ष सत्यापन किया जा सके। इससे न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
एक बाइक चोरी की जांच, दो और चोरियों का खुलासा; तीन सामान बरामद
एक बाइक चोरी की जांच, दो और चोरियों का खुलासा; तीन सामान बरामद
बिलासपुर..एक बाइक चोरी के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की दो अन्य वारदातों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर मंडल में इससे पहले वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के निर्देशन में 50 कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे दिए गए थे। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए 4 जुलाई को 90 अतिरिक्त कैमरों का वितरण किया गया। इसके साथ ही कुल 140 टिकट चेकिंग कर्मचारी इस आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ गए हैं।

महिला कर्मचारियों को सुरक्षा का भरोसा

ये खबर भी पढ़ें…
845 खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा मैदान, चार दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंगम
845 खिलाड़ियों की हुंकार से गूंजा मैदान, चार दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंगम
बिलासपुर... न्यायधानी बिलासपुर गुरुवार को प्रदेशभर से जुटी युवा खेल प्रतिभाओं की ऊर्जा से सराबोर नजर आई। पुलिस ग्राउंड में 26वीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह पहल विशेष रूप से महिला टिकट चेकिंग कर्मचारियों के लिए सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। ड्यूटी के दौरान यदि किसी प्रकार का विवाद या अभद्र व्यवहार होता है तो पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड होगी, जिससे जांच और कार्रवाई अधिक निष्पक्ष हो सकेगी

तकनीक से पारदर्शी टिकट जांच

ये खबर भी पढ़ें…
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
जब बिलासपुर एक साथ चला..शहर ने एक सुर में कहा—नफरत नहीं, भाईचारा चलेगा
बिलासपुर... रक्षाबंधन पर्व कृति शाम हुए घटनाक्रम के बीच गुरुवार को बिलासपुर ने एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे का मानना है कि बॉडी वॉर्न कैमरों के इस्तेमाल से टिकट जांच प्रक्रिया अधिक विश्वसनीय और प्रभावी बनेगी। बिलासपुर मंडल आधुनिक तकनीक के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है।