बिलासपुर… मानसून के दस्तक देते ही छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने लोगों को बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर सतर्क किया है। कंपनी ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों से अपील की गई है कि टूटे बिजली के तार, खंभे, ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी खराबी की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1912, ‘मोर बिजली’ ऐप या नजदीकी वितरण केंद्र को दें।

बारिश के पानी में भी फैल सकता है करंट

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का आगाज, ऋषभ ने 14 मंडलों को सौंपी युवा नेतृत्व की कमान
भाजपा युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का आगाज, ऋषभ ने 14 मंडलों को सौंपी युवा नेतृत्व की कमान
बिलासपुर...भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने संगठन को मंडल स्तर पर और सक्रिय करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली कंपनी ने चेताया है कि जहां टूटे हुए तार या विद्युत उपकरण हों, वहां बारिश के पानी में भी करंट फैल सकता है। ऐसे स्थानों पर न चलें और न ही पानी में उतरें। बिजली के उपकरणों का उपयोग करते समय हाथ-पैर सूखे रखें और रबर या प्लास्टिक के जूते पहनकर ही उनका इस्तेमाल करें।

 लापरवाहियों से बचने की अपील

ये खबर भी पढ़ें…
चाकूबाजों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तोरवा-सरकंडा में 17 बदमाशों पर शिकंजा
चाकूबाजों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, तोरवा-सरकंडा में 17 बदमाशों पर शिकंजा
बिलासपुर...कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान शहर की शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों और असामाजिक तत्वों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी ने नागरिकों से बिजली की लाइनों के नीचे निर्माण नहीं करने, खेतों की बाड़ में करंट प्रवाहित नहीं करने, बिजली की लाइनों से हुकिंग नहीं करने और खंभों या स्टे वायर पर कपड़े नहीं सुखाने की अपील की है। साथ ही कटे-फटे तारों का उपयोग नहीं करने और विद्युत उपकरणों के आसपास बच्चों को नहीं खेलने देने की भी सलाह दी गई है।

करंट लगने पर क्या करें?

ये खबर भी पढ़ें…
सीसीटीवी ने खोला व्यापार विहार उठाईगिरी का राज, कार से 50 हजार उड़ाने वाला नाबालिग निकला; पिता भी गिरफ्तार
सीसीटीवी ने खोला व्यापार विहार उठाईगिरी का राज, कार से 50 हजार उड़ाने वाला नाबालिग निकला; पिता भी गिरफ्तार
बिलासपुर। व्यापार विहार में कार का दरवाजा खोलकर 50 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाए तो सबसे पहले बिजली की सप्लाई बंद करें। यदि स्विच तक पहुंचना संभव न हो तो सूखी लकड़ी, सूखी रस्सी या सूखे कपड़े की मदद से उसे तार से अलग करें। इसके बाद पीड़ित को सूखी जगह पर लिटाकर प्राथमिक उपचार दें और तत्काल अस्पताल पहुंचाएं।

बिजली बहाल करने में सहयोग की अपील

बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के.अम्बष्ट ने कहा कि आंधी, तूफान और बारिश के दौरान बिजली व्यवस्था बहाल करना चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। कई बार फॉल्ट ढूंढने के लिए पूरी लाइन और खंभों की जांच करनी पड़ती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर घबराने के बजाय 5 से 10 मिनट प्रतीक्षा करें और फिर 1912 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही लाइन कर्मचारियों को सुधार कार्य के दौरान पूरा सहयोग दें, ताकि विद्युत व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित हो सके।