बिलासपुर। व्यापार विहार में कार का दरवाजा खोलकर 50 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक विधि से संघर्षरत बालक कार का दरवाजा खोलकर रकम निकालते नजर आया। पुलिस ने बालक से पूछताछ के बाद उसके पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद और ऑटो जब्त किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया में लिया गया है।

किराना सामान लेने पहुंचा था व्यापारी, कार से रकम गायब

मोपका निवासी संतोष कुमार साहू किराना दुकान चलाते हैं। 29 अगस्त को वह किराना सामान खरीदने व्यापार विहार पहुंचे थे। उन्होंने कार के दराज में 50 हजार रुपये रखे और सामान लेने दुकान के अंदर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर रकम गायब मिली। उन्होंने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तारबाहर पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक विधि से संघर्षरत बालक कार का दरवाजा खोलकर रकम निकालता दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी पहचान कर पूछताछ की और उसके पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े तक पहुंची।

पूछताछ में सामने आया चोरी का राज

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस की पूछताछ में बालक और उसके पिता ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद जांगड़े को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 हजार रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सालिक राम कर्ष, आरक्षक नुरूल कादिर, रूपलाल चंद्रा और भागीरथी गेदले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.