राजनांदगांव। राजनांदगाव से एक अहम खबर है। खरीद फरोख्त में गंभीर गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर जीतेन्द्र यादव ने असिस्टेंट डायरेक्टर को निलंबित करने की सिफारिश की है।

कलेक्टर, राजनांदगांव के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, राजनांदगांव तथा वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी, राजनांदगांव द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग में खेल सामग्री खरीदी की संयुक्त जांच की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
खेल सामग्री खरीदी में वित्तीय अनियमितता,कलेक्टर ने की असिस्टेंट डायरेक्टर को सस्पेंड करने की अनुशंसा
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहायक संचालक अल्बियुस एक्का द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2026-27 तक विभिन्न योजना के अंतर्गत 52.91 लाख रुपये व्यय किए गए।

जांच में पाया गया कि एक्का द्वारा अपने वित्तीय अधिकारों की सीमा का अतिक्रमण करते हुए कलेक्टर एवं सक्षम वित्तीय प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना खरीदी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान निविदा/जेम प्रक्रिया नहीं अपनाने, क्रय समिति गठित नहीं करने, स्थानीय विक्रेताओं से सीधे सामग्री खरीदने, सामग्री का भौतिक सत्यापन नहीं कराने तथा अभिलेखों का समुचित संधारण नहीं करने जैसी अनियमितताएं भी पाई गईं।

संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, राजनांदगांव जीतेन्द्र यादव द्वारा एक्का को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने हेतु सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.