बलरामपुर..( पृथ्वी लाल केशरी ) वाड्रफनगर के व्यस्त मार्केट में अरविंद ज्वेलर्स का शटर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई 14.175 किलो चांदी और करीब 50 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल पिकअप और मोटरसाइकिल के साथ मोबाइल फोन और नकदी भी पुलिस ने जब्त की है।

चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र की इस वारदात की रिपोर्ट दुकान संचालक अरविंद सोनी ने दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त की रात करीब 9 बजे से 17 अगस्त की सुबह 7 बजे के बीच चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और पायल, बिछिया, बच्चों के कड़े, अंगूठियां, सिक्के, चेन, मंगलसूत्र, सोने का कुंदा और नथ समेत बड़ी मात्रा में जेवरात लेकर फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Highcourt Decision – लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से नहीं कर सकते वंचित
CG Highcourt Decision – लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से नहीं कर सकते वंचित
CG Highcourt Decision -बिलासपुर/छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट ने महिला कर्मचारियों के मातृत्व अधिकारों (Maternity Rights) के संरक्षण की दिशा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले में पुलिस ने अपराध बीएनएस की धारा 305, 331(4), 317(2) और 5 के तहत अपराध दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की गतिविधियों का पीछा किया। मिले सुरागों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार, शंकर चौधरी, लीलू चौधरी, राजकुमार चौधरी, अंगद चौधरी, नरेन्द्र चौधरी और सुनील कुमार सोनी के रूप में हुई है। सभी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सीजी 26 जी 3631 नंबर की पिकअप और एमपी 15 केडी 7977 नंबर की मोटरसाइकिल से वाड्रफनगर पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari – स्कूलों में सफाई ठप होने की चेतावनी, कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तरफ़
CG Safai Karmchari/छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों की स्वच्छता व्यवस्था आने वाले दिनों में चरमरा सकती है। प्रदेशभर के हजारों स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूछताछ में चोरी की चांदी को करीब 60 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खपाने की योजना का भी खुलासा हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में और कौन लोग शामिल हैं। साथ ही गिरोह के सदस्यों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों में हुई वारदातों से उनके संभावित कनेक्शन की भी जांच चल रही है।

अरविंद ज्वेलर्स में हुई चोरी के खुलासे के साथ पुलिस ने न केवल बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है, बल्कि अंतर्राज्यीय गिरोह के नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में भी अहम सुराग हासिल किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
दरार की खबर मिली, फिर भी नहीं जागा प्रशासन; भरभरा कर बांध टूटा.. किसानों की फसल बर्बाद
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)...जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत तेतरडीह में कृषि विभाग के बांध के टूटने से आसपास के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.