बिलासपुर…शराब को लेकर अलग-अलग मामलों में सिटी कोतवाली और सकरी पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं सकरी पुलिस ने ढाबों में शराब बिक्री की सूचना पर दबिश देकर दो संचालकों को गिरफ्तार किया और 10,560 रुपये की शराब जब्त की।

शराब के पैसे नहीं मिले तो युवक से मारपीट

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा अभियान, 15 दिन में 813 कार्रवाई; SSP ने कहा..हथियार, वारंटी, नशा और स्टंटबाजी पर सख्त नजर..
त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा अभियान, 15 दिन में 813 कार्रवाई; SSP ने कहा..हथियार, वारंटी, नशा और स्टंटबाजी पर सख्त नजर..
बिलासपुर... गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली से पहले बिलासपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिटी कोतवाली क्षेत्र में 31 अगस्त की शाम मधुबन शराब भट्ठी के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी अंकित रजक को गिरफ्तार किया है। दयालबंद निवासी 22 वर्षीय अंकित रजक को पुलिस ने 15 सितंबर को घेराबंदी कर पकड़ा।

पंजाबी कॉलोनी दयालबंद निवासी राजेश टुटेजा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 अगस्त की शाम करीब 7.30 बजे उनके पुत्र मोहनीश टुटेजा से किशन यादव और अंकित रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कों पर धारदार हथियारों की नुमाइश, पुलिस ने रोका खौफ का खेल; तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
पीएससी की कॉपियों पर सवाल: सही जवाब पर शून्य, गलत पर पूरे अंक; कांग्रेस का ऐलान—जांच के बिना इंटरव्यू हुआ तो करेंगे आंदोलन
बिलासपुर...छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत पर सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 499/26 के तहत बीएनएस की धारा 296, 119(1), 115(2) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार थे। पुलिस ने किशन यादव को 7 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अंकित रजक लगातार फरार चल रहा था। 15 सितंबर को दयालबंद में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ढाबों में देशी से लेकर महंगी ब्रांड की शराब तक

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कों पर धारदार हथियारों की नुमाइश, पुलिस ने रोका खौफ का खेल; तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
सड़कों पर धारदार हथियारों की नुमाइश, पुलिस ने रोका खौफ का खेल; तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
बिलासपुर... शहर में सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के अलग-अलग मामलों में तोरवा और सरकंडा पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर सकरी पुलिस ने भरनी क्षेत्र के दो ढाबों में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए क़ीमती शराब जब्त की है। हॉलिडे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा में दबिश के दौरान अलग-अलग मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार हॉलिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब मिली है। वहीं मम्मी द ढाबा से मैकडावल की पांच बोतल, सिग्नेचर की तीन बोतल और रॉयल चैलेंज की एक बोतल बरामद हुई। इसकी कीमत 8 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में हॉलिडे इन ढाबा संचालक श्यामकुमार जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी सीआरपीएफ गेट के सामने भरनी और मम्मी द ढाबा संचालक नवीन श्रीवास, निवासी बन्नाक चौक सिरगिट्टी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने की।