बिलासपुर… शहर में सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के अलग-अलग मामलों में तोरवा और सरकंडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक चाकू, एक चापड़ और एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।

तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान में 16 सितंबर को पेट्रोलिंग और अड्डाबाजी चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक हाथ में चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर लक्ष्मण उर्फ गोविंदा विश्वकर्मा, निवासी लालखदान को पकड़ा। उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 505/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे जेल भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा अभियान, 15 दिन में 813 कार्रवाई; SSP ने कहा..हथियार, वारंटी, नशा और स्टंटबाजी पर सख्त नजर..
त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा अभियान, 15 दिन में 813 कार्रवाई; SSP ने कहा..हथियार, वारंटी, नशा और स्टंटबाजी पर सख्त नजर..
बिलासपुर... गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली से पहले बिलासपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र में भी धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने-धमकाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए। अशोक नगर राजस्व कॉलोनी चौक मेन रोड के पास एक युवक के चापड़ लेकर लोगों को डराने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर राजा बाबू श्रीवास, निवासी बड़ी कोनी पानी टंकी के पास, थाना कोनी को पकड़ा। उसके कब्जे से लोहे का धारदार चापड़ बरामद हुआ। मामले में अपराध दर्ज किया गया।

दूसरी कार्रवाई चिंगराजपारा के सूर्या चौक के पास हुई, जहां पूरन नेताम उर्फ बड़े छोटे, निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह, सरकंडा के हाथ में धारदार बड़ा चाकू होने और लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। हथियार रखने से संबंधित वैध कागजात नहीं मिलने पर बड़ा चाकू जब्त कर अपराध दर्ज की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़कों पर धारदार हथियारों की नुमाइश, पुलिस ने रोका खौफ का खेल; तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
पीएससी की कॉपियों पर सवाल: सही जवाब पर शून्य, गलत पर पूरे अंक; कांग्रेस का ऐलान—जांच के बिना इंटरव्यू हुआ तो करेंगे आंदोलन
बिलासपुर...छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों मामलों में सरकंडा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
ढाबे में देशी-अंग्रेजी शराब का खेल, बाहर शराब के पैसे पर मारपीट…पुलिस ने खोला कार्रवाई का मोर्चा
ढाबे में देशी-अंग्रेजी शराब का खेल, बाहर शराब के पैसे पर मारपीट…पुलिस ने खोला कार्रवाई का मोर्चा
बिलासपुर...शराब को लेकर अलग-अलग मामलों में सिटी कोतवाली और सकरी पुलिस ने कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.