बिलासपुर…छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कुछ अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं दिखाते हुए दावा किया कि कहीं सही उत्तर लिखने वाले अभ्यर्थी को शून्य या कम अंक मिले हैं, जबकि गलत, अधूरे अथवा प्रश्न अटेंड नहीं करने वाले अभ्यर्थी को पूरे या कुछ अंक दिए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला सीधे अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए इंटरव्यू से पहले पूरे मामले की जांच जरूरी है।

सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि सवाल केवल अलग-अलग अभ्यर्थियों को अलग-अलग अंक मिलने का नहीं है, बल्कि मूल्यांकन में सही और गलत उत्तरों के बीच ही विरोधाभास दिखाई दे रहा है। उनके मुताबिक कुछ मामलों में जिस अभ्यर्थी ने सही जवाब लिखा, उसे शून्य या अपेक्षाकृत कम अंक मिले, जबकि उसी सवाल में गलत जवाब लिखने वाले अभ्यर्थी को पूरे अंक अथवा कुछ अंक दे दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
नेताओं से अच्छी पहचान है, एनटीपीसी में नौकरी लगवा दूंगा’—झांसे में आए पांच, गंवाए 2.13 लाख
नेताओं से अच्छी पहचान है, एनटीपीसी में नौकरी लगवा दूंगा’—झांसे में आए पांच, गंवाए 2.13 लाख
बिलासपुर...एनटीपीसी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लोगों से कुल 2.13 लाख रुपये ऐंठने के मामले में मोपका पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कुछ अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं सामने रखकर उनके मूल्यांकन का अंतर दिखाया। उनका दावा था कि इनमें ऐसे उदाहरण हैं, जहां प्रश्न का उत्तर नहीं देने वाले अथवा गलत उत्तर लिखने वाले अभ्यर्थी को अंक दिए गए हैं, जबकि सही उत्तर लिखने वाले अभ्यर्थी को उसी प्रश्न में शून्य अंक तक दिए गए। कांग्रेस ने कहा कि यदि उत्तरपुस्तिकाओं में यह अंतर वास्तविक है तो यह केवल अंक का मामला नहीं, बल्कि अभ्यर्थियों के भविष्य से सीधे जुड़ा गंभीर विषय है।

कांग्रेस नेताओं ने पीएससी की उत्तरपुस्तिकाओं के उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही प्रश्न के समान उत्तर होने के बावजूद दोनों अभ्यर्थियों को अलग-अलग अंक दिए गए। उनके मुताबिक एक अभ्यर्थी को दो अंकों के प्रश्न में शून्य, जबकि दूसरे को दो अंक मिले। भक्तिन माता राजिम, छत्तीसगढ़ में होम रूल लीग की स्थापना, घरेलू हिंसा और बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण जैसे प्रश्नों के मूल्यांकन को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

ये खबर भी पढ़ें…
त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा अभियान, 15 दिन में 813 कार्रवाई; SSP ने कहा..हथियार, वारंटी, नशा और स्टंटबाजी पर सख्त नजर..
त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा अभियान, 15 दिन में 813 कार्रवाई; SSP ने कहा..हथियार, वारंटी, नशा और स्टंटबाजी पर सख्त नजर..
बिलासपुर... गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली से पहले बिलासपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि एक-दो अंक का अंतर भी प्रतियोगी परीक्षा में अभ्यर्थी के चयन और भविष्य पर सीधा असर डाल सकता है। ऐसे में मूल्यांकन को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज कर इंटरव्यू की प्रक्रिया आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गलती संभव है, लेकिन गलती सामने आने के बाद उसे सुधारना सरकार और आयोग की जिम्मेदारी है।

पत्रकार वार्ता में पीएससी साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के 1:3 अनुपात का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार 265 पदों के हिसाब से 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, जबकि 608 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए चिन्हित किया गया। कांग्रेस ने 187 अभ्यर्थियों के अंतर पर सवाल उठाते हुए मूल्यांकन प्रक्रिया को स्पष्ट करने की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएससी की कॉपियों पर सवाल: सही जवाब पर शून्य, गलत पर पूरे अंक; कांग्रेस का ऐलान—जांच के बिना इंटरव्यू हुआ तो करेंगे आंदोलन
सड़कों पर धारदार हथियारों की नुमाइश, पुलिस ने रोका खौफ का खेल; तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त
बिलासपुर... शहर में सार्वजनिक जगहों पर धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने के अलग-अलग मामलों में तोरवा और सरकंडा पुलिस ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि इंटरव्यू से पहले उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कराई जाए और मूल्यांकन को लेकर उठे हर सवाल का जवाब सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना था कि कांग्रेस किसी एक अभ्यर्थी के पक्ष में नहीं है, बल्कि निष्पक्ष मूल्यांकन की मांग कर रही है। जिस अभ्यर्थी ने सही लिखा है, उसे उसका उचित अंक मिलना चाहिए और गलत उत्तर को अंक मिलने की स्थिति है तो उसका भी परीक्षण होना चाहिए।

सिद्धांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जांच के बिना इंटरव्यू आगे बढ़ाया गया तो कांग्रेस छात्रहित और जनहित में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ यदि कहीं गलती हुई है तो उसे सुधारना भी होगा।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे, सुभाष सिंह और गौरव एरी मोदी समेत कांग्रेस के अन्य नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।