SECR News: बिलासपुर। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने बिलासपुर और चांपा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

प्रस्ताव के अनुसार पूजा स्पेशल ट्रेन 16 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों स्टेशनों के बीच प्रतिदिन तीन फेरे लगाए जाएंगे।

बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में रायगढ़ से चांपा तक निरीक्षण किया था। इस दौरान जांजगीर चैंबर के पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की थी।

त्योहारी सीजन में बिलासपुर और चांपा के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। विशेष रूप से नैला स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़ के कारण यात्रियों को सफर में परेशानी होती है।

  • बिलासपुर से चांपा पहला फेरा: शाम 4 बजे
  • बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.05 बजे चांपा पहुंचेगी।
  • दूसरा फेरा: शाम 7 बजे बिलासपुर से चलकर रात 8.10 बजे चांपा पहुंचेगी।
  • तीसरा फेराः रात 9.50 बजे बिलासपुर से रवाना होकर रात 11 बजे चांपा पहुंचेगी।

चांपा से बिलासपुर

  • पहला फेरा: शाम 5.20 बजे चांपा से रवाना होकर शाम 6.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
  • दूसरा फेरा: रात 8.25 बजे चांपा से चलकर रात 9.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
  • तीसरा फेरा: रात 11.10 बजे चांपा बिलासपुर पहुंचेगी।