School Inspection-ग्वालियर/कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर तहसीलदारों द्वारा विभिन्न शासकीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों और कर्मचारियों के विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुपस्थिति दिवस का वेतन भुगतान न करने के लिये आहरण संवितरण अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

School Inspection-कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर तहसीलदारों द्वारा सांदीपनि शासकीय कन्या उमावि ग्वालियर, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गधोटा विकासखंड भितरवार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव विकासखंड घाटीगांव, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुड्डन सिंह चौहान माध्यमिक शिक्षा विकासखंड घाटीगांव, शासकीय उमावि पाटई विकासखंड घाटीगांव एवं शासकीय उमावि बरई विकासखंड घाटीगांव का निरीक्षण किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
IAS Transfer: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 32 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय गधोटा भितरवार के प्राथमिक शिक्षक श्री जितेन्द्र सविता एवं सांदीपनि शासकीय कन्या उमावि ग्वालियर में उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्री अरविंद शर्मा, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्रीमती प्रियंका परमार, उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्रीमती माधुरी गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक श्री भरत कौशल, माध्यमिक शिक्षक ज्योति गुप्ता, माध्यमिक शिक्षक श्रीमती मनीषा त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शिखा मिश्रा व प्रयोगशाला शिक्षक श्रीमती शोभना पाठक, शासकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव विकासखंड घाटीगांव के प्राथमिक शिक्षक श्री संजू परिहार, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गुड्डन सिंह चौहान माध्यमिक शिक्षा विकासखंड घाटीगांव के माध्यमिक शिक्षक श्री गुड्डन सिंह चौहान

शासकीय उमावि पाटई विकासखंड घाटीगांव के उमाशि शिक्षक श्री अजय सिंह दौहरे, उमाशि श्रीमती रुचि, उमाशि श्री भूपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, उमाशि श्री मदन लाल दादौरिया, उमाशि श्री संजय पाण्डे, उमाशि श्री जगदीश प्रसाद जाटव, प्राथमिक शिक्षक श्री दामोदर प्रसाद धाकड़, भृत्य श्री गौरव जादौर व श्री राजेश शर्मा तथा शाउमावि बरई विकासखंड घाटीगांव के उमाशि श्री देवेन्द्र व माध्यमिक शिक्षक श्री अमर बंधु त्रिपाठी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही अनुपस्थिति दिवस का वेतन भुगतान न करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
TET News: मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों की टेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर विवाद, छत्तीसगढ़ में विभागीय टेट की मांग तेज
भोपाल/रायपुर (मनीष जायसवाल) मध्यप्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू होते ही इसके सिलेबस और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.