School Holiday।देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई। तो वहीं कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

School Holiday।बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां भी भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई। भारी बारिश की वजह से यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026- सावन का आखिरी सोमवार , सुख-समृद्धि के लिए करें ये विशेष दान और पूजन, जानें शिवलिंग पर क्या अर्पित करना है फलदायी
Sawan Last Monday 2026/श्रावण (सावन) का पावन महीना देवों के देव महादेव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष महत्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने यहां अगले 24 घंटों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुए जिले के कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में आज यानी बृहस्पतिवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि यह नियम जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों की ओर से संचालित स्कूलों और प्री-प्राइमरी कक्षाओं पर लागू होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News -पेपर लीक, जर्जर स्कूल, शिक्षक भर्ती और महंगाई को लेकर उठाए सवाल
CG News।भिलाई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था, परीक्षाओं की पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य और लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Imd rain alert।दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को रुक-रुककर बारिश हुई। दिल्ली के अलावा देश के कई अन्य राज्यों में झमाझम बारिश की हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 जुलाई को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का अनुमान लगाया है।

Imd rain alert।मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का भरोसा, आंदोलन के बीच बगिया में CM साय के साथ संवाद, राखी बांधने वाली शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री का रिटर्न गिफ्ट
जशपुर/बगिया:(मनीष जायसवाल) छत्तीसगढ़ के शिक्षक आंदोलन में बुधवार का दिन संवाद के लिहाज से अहम रहा। दिन में स्कूल शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानसून के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तरी अरब सागर के बचे हुए हिस्सों को कवर करने और पूरे देश में फैलने की उम्मीद है।

Imd rain alert।पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जुलाई को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकता है। बारिश का दौर 13 जुलाई जारी रह सकता है। उत्तराखंड में 9 से 14 जुलाई के बीच आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी 9 जुलाई को झमाझम बारिश के आसार हैं।

वहीं, बिहार-झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकती है। 9 और 10 जुलाई को बिहार में तेज़ बिजली कड़कने की गतिविधि हो सकती है। इन इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने और कुछ जगहों पर हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर में 9 जुलाई को बादल छाए रहेंगे। सुबह/दोपहर से पहले कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली चमकेगी और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

कुछ जगहों पर 50 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।

ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम रहेगा। 10 जुलाई को को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश, आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C से 36°C और 24°C से 26°C के बीच रहेगा।